Tamil Nadu Result: जानिए कौन हैं कमल हासन को हराने वाली बीजेपी की वनाति श्रीनिवासन?
चेन्नई, 2 मई। तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के नतीजों में बड़ा उलटफेर करते हुए कोयम्बटूर दक्षिण सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार वनाति श्रीनिवासन ने मक्कलि नीधि मय्यम पार्टी के प्रमुक और सुपर स्टार कमल हासन को हरा दिया है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे कमल हासन की शिकस्त देने वाली वनाति श्रीनिवासन की अचानक से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। आइए हम बताते हैं कि बीजेपी की इस महिला नेता के बारे में जिसने कोयम्बटूर दक्षिण सीट पर कमल खिलाया है।

पहली बार कोयम्बटूर दक्षिण में खिला कमल
दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहे जाने वाले कोयम्बटूर की यह सीट पहली बार बीजेपी के हाथ आई है। राजनीति के मैदान में पहली बार किस्मत आजमाने उतरे सुपरस्टार से राजनेता बने कमल हासन ने इस सीट को आसान समझकर चुना था लेकिन बीजेपी उम्मीदवार वनाथि श्रीनिवासन ने धूल चटा दी। वनाति श्रीनिवासन को 52,627 वोट मिले हैं जबकि कमल हासन को 51087 वोट मिले हैं।
एक तरफ कमल हासन को जहां अपने स्टारडम के सहारे राजनीति की पिच पर अच्छे स्कोर का भरोसा था लेकिन वनाति का इस क्षेत्र में लंबे समय से डटे रहना काम आया।
वनाति श्रीनिवासन को भले ही उत्तर भारत में कम लोग जानते हैं लेकिन दक्षिण भारत खासतौर पर तमिलनाडु में पार्टी का चर्चित चेहरा हैं। अगर उनके बारे में ये कहा जाये कि वह तमिलनाडु में एक कम मशहूर पार्टी का मशहूर चेहरा हैं तो गलत नहीं होगा। वनाति श्रीनिवासन बीजेपी की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं और कोयम्बटूर दक्षिण में लंबे समय से काम कर रही हैं।

रंग लगाई वनाति की मेहनत
कमल हासन ने जब इस सीट पर लड़ने का ऐलान किया था तो उनके स्टारडम के बावजूद कमल हासन की जीत कठिन मानी जा रही थी। इसकी वजह बड़ी संख्या में मिडल क्लास और अपर मिडल क्लास आबादी वाली इस विधानसभा सीट में 12 प्रतिशत सवर्ण वोटर हैं जो उत्तर भारतीय मूल के हैं। इन्हें बीजेपी का सपोर्टर समझा जाता है। इस सीट पर 10 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक मतदाता हैं।
वनाति श्रीनिवासन ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी इस सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन तब हार गई थीं। हालांकि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था।

2016 के चुनाव में दर्ज करा दी थी उपस्थिति
कोयम्बटूर दक्षिण सीट का गठन 2008 में हुआ था। पहली बार 2011 में इस सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को सिर्फ 5 हजार वोट मिले थे लेकिन 2016 में बीजेपी ने यहां से वनाति श्रीनिवासन को मैदान में उतारा था। श्रीनिवासन ने जोरदार चुनाव लड़ा और तीसरे नंबर पर रहीं। उन्हें 21 प्रतिशत के साथ 33,113 वोट मिले थे। 2016 के चुनाव में इस सीट पर एआईएडीएमके के उम्मीदवार अर्जुनन ने 59,788 वोट पाकर जीत हासिल की थी। कांग्रेस के उम्मीवादर मयूर जयकुमार को 42369 वोट मिले थे और वह दूसरे नंबर पर थे। इस बार बीजेपी को जहां पीएम मोदी के करिश्मे से तो उम्मीद थी। दूसरी तरफ एआईडीएमके के साथ गठबंधन ने भी जीत की उम्मीद को मजबूत कर दिया था।
बीजेपी उम्मीदवार श्रीनिवासन को चुनाव मैदान में स्थानीय नेताओं का सहयोग न मिलने की चर्चा भी सामने आई थी। इस पर बीजेपी नेत्री का कहना था कि महिला नेताओं को हर जगह समस्या का सामना करना पड़ता है लेकिन मेरा ध्यान जनता की सेवा पर है।
-
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला?












Click it and Unblock the Notifications