Tamil Nadu Election: चेन्नई में रजनीकांत के फैन्स का प्रदर्शन, सुपरस्टार से कर रहे ये मांग
Tamil Nadu Assembly Election: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने पिछले साल राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। साथ ही दावा किया था कि वो जनवरी 2021 में अपनी पार्टी के नाम की घोषणा कर देंगे। इस बीच हैदराबाद में शूटिंग के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, जिस वजह से कई दिनों तक वो अस्पताल में भर्ती रहे। रजनीकांत अस्पताल से डिस्चार्ज तो हो गए हैं, लेकिन उन्होंने राजनीति में आने से इनकार कर दिया है। जिससे उनके फैन्स परेशान हैं।

दक्षिण भारत में रजनीकांत (Rajinikanth) के फैन्स की संख्या बहुत ज्यादा है। जब उन्होंने राजनीति में एंट्री का प्लान कैंसिल किया तो वो मायूस हो गए। अब वो सुपरस्टार से अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे हैं। रविवार को रजनीकांत फैन क्लब के सदस्यों ने चेन्नई के वल्लुवर कोट्टम में प्रदर्शन किया। साथ ही रजनी से आग्रह किया कि वो अपना फैसला बदलें और इस साल तमिलनाडु के चुनाव में अपनी पार्टी के साथ मैदान में उतरें।
क्या कहा था रजनीकांत ने?
रजनीकांत ने एक पत्र के जरिए राजनीति में नहीं आने की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा कि मेरा तबीयत खराब होना और अस्पताल में मेरा भर्ती होना, मानों जैसे भगवान की चेतावनी थी। मेरा अभियान महामारी के बीच स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। मैं अपने साथ काम करने के लिए सारे कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ काम करने वाले लोगों ने मुझे सीधे तौर पर तो नहीं कहा लेकिन उन्होंने मुझे संकेत देकर इस बात के बारे में जरूर एहसास कराया कि मैं अपनी गंभीर स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को छोड़कर राजनीति में ना एंट्री ना करूं। मैं अपने समर्थकों को किसी भी तरह से "शिकार बनाना" नहीं चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications