TN Election 2026 : कांचीपुरम में दिखी एक अनोखी मिसाल, शादी के तुरंत बाद वोट डालने पहुंचा नवविवाहित जोड़ा
Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के तहत राज्यभर में मतदान जारी है और मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक राज्य में 56.81% मतदान दर्ज किया गया है।
कई जिलों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं। चुनाव के इस शोर के बीच कांचीपुरम से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर 'मिसाल' बन गई।

कांचीपुरम में दिखी अनोखी तस्वीर: 'पहले मतदान, फिर गृह प्रवेश'
कांचीपुरम के रहने वाले एक नवविवाहित जोड़े ने अपनी शादी के तुरंत बाद सबसे पहले लोकतंत्र के प्रति अपना फर्ज निभाया। यहां शादी के तुरंत बाद दूल्हा-दुल्हन सीधे मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मतदान का प्रयोग किया। नवविवाहित जोड़े ने साफ संदेश दिया-'शादी के बाद सबसे पहले मतदान'। पारंपरिक शादी के परिधानों में सजे इस जोड़े की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।
इस घटना ने यह दिखाया कि व्यक्तिगत जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों के बीच भी लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी जा सकती है। चुनाव आयोग भी लगातार मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील कर रहा है।
मतदान केंद्रों पर पड़े रिकॉर्ड तोड़ वोटों
चुनाव आयोग के अनुसार, कुछ जिलों में मतदान की गति काफी तेज है- तिरुप्पुर: 42.45% (सुबह 11 बजे तक की बढ़त के साथ), चेन्नई: 35.47%, कोयंबटूर: 38.62% और मदुरै में 36.22% मतदान हुआ है।
तमिलनाडु में मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 1.5 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। गर्मी को देखते हुए सभी बूथों पर पीने के पानी, छाया के लिए शामियाने और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है।
मतदान शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा। राज्यभर में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है, ताकि कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी न हो।












Click it and Unblock the Notifications