तमिलनाडु: पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत से भड़का आक्रोश, 4 पुलिसवाले सस्पेंड
नई दिल्ली। लॉकडाउन के उल्लंघन पर तमिलनाडु पुलिस ने कुछ दिन पहले पिता-पुत्र को हिरासत में लिया था। कस्टडी में ही दोनों की मौत हो गई है जिसके बाद से राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल DMK ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस बीच, DMK सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) को पत्र लिखा है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक जयराज (59) और उनके बेटे फेनिक्स (31) को पुलिस ने 19 जून को लॉकडाउन के दौरान मोबाइल एक्सेसरीज शॉप खुली रखने के लिए हिरासत में लिया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों को इतनी यातनाएं दी गईं कि उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

डीएमके ने मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपये देने की घोषणा
डीएमके ने पूछा है कि सरकार ने इस घटना में पुलिस को कानून अपने हाथ में कैसे लेने दिया? साथ ही डीएमके ने मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा, कथित तौर पर पुलिस द्वारा दो लोगों को जो यातना दी गई है ये राज्य सरकार द्वारा पुलिस को अपने हाथ में कानून लेने दिए जाने का नतीजा है। वहीं मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने घटना पर दुख जताया लेकिन यातना दिए जाने की बात पर उन्होंने ने चुप्पी साध ली। सीएम ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये और नौकरी देने की बात कही है।
राहुल गांधी ने कही ये बात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य सरकार से न्याय की अपील की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पुलिस की बर्बरता एक भयानक अपराध है। यह एक त्रासदी है जब हमारे रक्षक ही उत्पीड़क बन जाते हैं। मैं पीड़ितों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सरकार से अपील करता हूं।
-
Lockdown लगेगा या नहीं! सरकार ने दिया सबसे बड़ा अपडेट! देश में Petrol Diesel कमी पर क्या बोले हरदीप पुरी? -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट?












Click it and Unblock the Notifications