तमिलनाडु चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी माधव राव का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
चेन्नई: पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। आम जनता के साथ-साथ अब खास लोग भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। कुछ दिनों पहले तमिलनाडु में कांग्रेस नेता और श्रीविल्लिपुथुर सीट से उम्मीदवार माधव राव भी कोरोना से संक्रमित हुए थे। जिसके बाद से उनका इलाज जारी था, लेकिन रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद से समर्थकों में शोक की लहर है।

Recommended Video
जानकारी के मुताबिक उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। दो हफ्ते पहले उन्होंने इलाज शुरू करवाया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशें विफल हो गईं। जिस वजह से रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी संजय दत्त ने ट्वीट कर लिखा कि कोविड-19 की वजह से हमारे साथी और कांग्रेस उम्मीदवार माधवराव का निधन हो गया, जो हमारे लिए दुख की बात है। उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा का शांति दे।
आपको बता दें कि तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 6 अप्रैल को मतदान हुआ था। अब दो मई को वोटों की गिनती की जाएगी। जानकारों के मुताबिक माधव राव का निधन वोटिंग के बाद हुआ ऐसे में उपचुनाव नहीं करवाया जाएगा। अगर चुनाव नतीजे आने के बाद वो जीत हासिल करते हैं, तो ही उपचुनाव होगा।
राज्य में कितने केस?
तमिलनाडु कोरोना से बुरी तरह प्रभावित 5 राज्यों में से एक है, जहां पर संक्रमित मरीजों की संख्या 9,26,816 हो गई है। इसमें से 12,886 की मौत हुई जबकि 8,76,257 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिस वजह से एक्टिव केस की संख्या 37,673 ही है। वहीं पूरे देश की बात करें तो संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1.33 करोड़ के पास पहुंच चुका है। जिसमें से 1.69 लाख लोगों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications