PM मोदी को मुख्यमंत्री ने लिखा पत्र, अभिनंदन को मिले परमवीर चक्र

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जिस तरह से आतंकी हमला हुआ और इसमे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए, उसके बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने एयरस्ट्राइक करके तमाम जैश के कमांडर और आतंकियों को ढेर कर दिया था। भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय एयरस्पेस में दाखिल होकर गोलीबारी की, लेकिन पाक के इरादों पर विंग कमांडर अभिनंदन ने पानी फेर दिया और पाक के एफ-16 को मार गिराया था। अभिनंदन के इस शौर्य के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडापडी के पलानीस्वामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर अभिनंदन को परमवीर चक्र देने की मांग की है।

cm-pm

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर विंग कमांडर को परम वीर चक्र देने की मांग की है। आपको बता दें कि परमवीर चक्र देश में सैना को दिया जाने वाला शीर्ष सम्मान है। गौर करने वाली बात है कि विंग कमांडर ने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के एफ 16 को मार गिराया था, लेकिन दुर्भाग्यवश वह पाक सीमा में पहुंच गए थे, जहां पाक सेना ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद भारी दबाव के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया था।

विंग कमांडर के भारत वापस आने के बाद देशभर में लोगों ने उनका स्वागत किया। फिलहाल विंग कमांडर का इलाज चल रहा है और मेडिकल फिटनेस मिलने के बाद ही वह एक बार फिर से लड़ाकू विमान उड़ा सकते हैं। विंग कमांडर अभिनंदन के स्वदेश वापसी के बाद उनके नाम से सोशल मीडिया पर तमाम फेक अकाउंट बनाए गए और उनके नाम पर कई फर्जी जानकारियां साझा की जा रही हैं। लेकिन इन फर्जी खबरों को खुद वायुसेना ने ट्वीट करके खारिज किया है। वायुसेना की ओर से जानकारी दी गई है कि अभिनंदन का कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है, लिहाजा उनके नाम से फर्जी जानकारी पर विश्वास ना करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+