बिना टिकट बस में सफर कर रहा था कबूतर, कंडक्‍टर को नोटिस जारी

चेन्‍नई। तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (टीएनएसटीसी) ने अपने बस कंडक्टर के खिलाफ कार्यवाई करने का फैसला लिया है। बस कंडक्‍टर की गलती जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां उसके बस में एक कबूतर सफर कर रहा था वो भी बिना टिकट लिए। यह सुनकर अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह सच है। अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक गुरुवार की शाम एक सरकारी बस इल्लावडी से हारुर टाउन जा रही थी। बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे। सफर के दौरान एक कबूतर बस की खिड़की पर बैठा हुआ था।

बिना टिकट बस में सफर कर रहा था कबूतर, कंडक्‍टर को नोटिस जारी

बस जब हारुर के पास पहुंची तो परिवहन विभाग के इंस्पेक्टरों ने टिकट चेकिंग के लिए बस को रोका। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टरों ने नशे में धुत एक यात्री को पकड़ा, जिसके पास एक कबूतर था। वह उस कबूतर से 'बात' कर रहा था। इसपर अधिकारियों ने कंडक्‍टर से पूछा कि 'क्‍या उसने कबूतर का टिकट जारी किया है'?

बस कंडक्टर ने जवाब दिया कि जब यह मुसाफिर बस में चढ़ा, उस वक्त उसके पास कबूतर नहीं था। कंडक्टर के बयान से असंतुष्ट होकर अधिकारियों ने उसे मेमो जारी कर दिया। आपको बता दें कि तमिलनाडु में सरकारी बसों में पशुओं और पक्षियों के लिए भी टिकट लिए जाने का नियम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+