तमिलनाडु: भारी बारिश के बाद कोयम्बटूर में ढही इमारत, मलबे में दबे 2 लोगों को बचाया गया

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयम्बटूर में रविवार को हुई भारी बारिश के बाद एक बड़ा हादसा हो गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कोयम्बटूर के के चेट्टी स्ट्रीट इलाके में एक इमारत ढह गई है। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे में मलबे में दबे दो लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। हादसे की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनको देखने के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि रेस्क्यू ऑपरेशन कितना मुश्किल है। घर के ऊपरी मंजिल की छत एक टूटे हुए दीवार के पर टिकी है जो कभी भी गिर सकता है।

Tamil Nadu building collapsed in Chetty Street area of Coimbatore today following rainfall

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक राहत बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। घर के मलबे में एक बच्चे और कई लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना हुई उस समय एक बच्चा और चार अन्य लोग इमारत में मौजूद थे। अभी तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है और अन्य फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। मौके पर एम्बुलेंस और चिकित्सा दल पहुंच गई है वहीं, जिलाधिकारी के राजमणि दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और अभियान पर निगरानी रख रहे हैं।

अहमदाबात और देवास में इमारत ढही
पिछले महीने अहमदाबात और देवास में दो अलग-अलग घटनाओं में इमारत ढहने से कई लोग घायल हो गए थे। मध्य प्रदेश के देवास में लाल गेट के पास स्टेशन रोड पर तीन मंजिला भवन भरभरा के गिर गया था, जिसकी वजह से एक ही परिवार के 11 लोग मलबे में दब गए थे। पांच बच्चों समेत नौ बच्चों को जिंदा बचा लिया गया था। वहीं, अहमदाबाद के कुबेरनगर इलाके में आधी रात को एक इमारत ढह गई थी। ए-वार्ड रेलवे फाटक के पास तीन मंजिला व्यावसायिक परिसर के ढहने से अंदर काम कर रहे लोग मलबे में दब गए थे। अंदर दबे 3 लोगों में से एक जने की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: कोयंबटूर चिड़ियाघर में रसेल वाइपर ने दिया 33 बच्चों को जन्म, लेकिन ZOO में इन्हें नहीं रखा जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+