मेकेदातु परियोजना को केंद्र की स्वीकृति के खिलाफ तमिलनाडु विधानसभा ने पास किया प्रस्ताव
मेकेदातु परियोजना पर तमिलनाडु विधानसभा ने पास किया प्रस्ताव
चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा ने गुरुवार को मेकेदातु परियोजना को केंद्र की स्वीकृति के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव में केंद्र से कर्नाटक को इस परियोजना पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए दी गई स्वीकृति को वापस लेने को कहा है। विधानसभा के विशेष सत्र पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कहा है कि प्रस्ताव में केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय से कहा गया है कि वो सेंट्रल वाटर कमीशन को कर्नाटक को डीपीआर तैयार करने के आदेश को वापस ले।

मुख्यमंत्री ने कहा, हमने भारत सरकार से आग्रह किया है कि वो कर्नाटक सरकार को परियोजना को आगे ना बढ़ाने और वहां किसी तरह का निर्माण ना करने का आदेश दे।
बता दें कि हाल ही में केंद्रीय जल आयोग ने कर्नाटक सरकार की पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट को स्वीकृति देते हुए कावेरी नदी पर बनने वाले मेकेदातु बहुद्देश्यीय परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस परियोजना से बिजली उत्पादन के अलावा बेंगलुरू और रामानगरम जिलों में पीने के पानी की आपूर्ति किये जाने की योजना है। केंद्रीय जल आयोग ने कर्नाटक राज्य को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने को कहा है।
फरवरी 2017 में राज्य मंत्रिमंडल ने इस परियोजना को लागू करने का फैसला किया था जिसमें रामानगरम जिले के कनकपुरा के पास कावेरी में संतुलित बांध का निर्माण करना शामिल है। मेकेदातु परियोजना को लेकर कर्नाटक एवं तमिलनाडु राज्यों के बीच विवाद है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications