'ऐसे रहा तो 2024 में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव', तमिलनाडु में पेट्रोल बम की घटना पर भड़के BJP नेता अन्नामलाई

नई दिल्ली, सितंबर। कोयंबटूर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार पर तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने राज्य की मौजूदा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य के चुनाव 2024 के आम चुनावों के साथ होते हैं तो लोगों को बीजेपी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए।

Annamalai

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई कार्रवाई को लेकर मौजूदा राज्य सरकार की शासन व्यवस्था पर जमकर भड़के। उन्होंने कोयंबटूर जिला भाजपा प्रमुख को गिरफ्तार करने और पार्टी के विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के लिए पुलिस पर भी निशाना साधा। अन्नलामलाई ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शुरू की गई किसी भी विभागीय कार्रवाई के लिए पार्टी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।

राज्य भाजपा प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा, 'हमें छूने वाले किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। अगर आपको सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन नहीं मिलती है तो हमें जिम्मेदार न ठहराएं। अगर आप हर दिन पुलिस की वर्दी पहनने के लिए विलाप करते हैं तो हम जिम्मेदार नहीं हैं।' अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु में अगर ऐसे ही होता रहा तो 2024 में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों तमिलनाडु में हिंदू नेताओं पर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटनाएं सामने आई हैं, जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+