तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके ने जारी की 171 उम्मीदवारों की लिस्ट, गठबंधन में बीजेपी को मिली 20 सीटें

चेन्नई। तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने बुधवार को 171 सीटों पर उम्मादवारों के नामों को ऐलान कर दिया है। छह सीटों पर पार्टी पहले ही उम्मीदवार उतार चुकी है। ऐसे में पार्टी ने अब तक 177 कैंडिडेट के नाम तय कर दिए हैं। एआईएडीएमके ये चुनाव भारतीय जनता पार्टी और पत्‍ताली मक्‍कल काची (पीएमके) के साथ मिलकर लड़ रही है। राज्य की कुल 234 सीटों में से भाजपा को 20 और पीएमके को 23 सीटें गठबंधन में मिली हैं।

tamil Nadu assembly elections AIADMK releases list of 171 candidates PMK contest 23 and BJP in 20 in alliance

एआईएडीएमके ने बीजेपी को 20 विधानसभा सीटें देने के अलावा कन्याकुमारी में लोकसभा उपचुनाव में भी समर्थन दिया है। एआईएडीएमके कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेगी। कन्याकुमारी सीट बीते साल कांग्रेस सांसद एच वसंतकुमार की मौत के बाद से खाली है।

इससे पहले एआईएडीएमके ने जिन छह उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उसमें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम का नाम शामिल है। अब 171 नामों की लिस्ट जारी की गई है। एक दिन पहले ही अभिनेता विजयकांत की पार्टी डीएमडीके ने भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन से अलग होने का फैसला किया है। जिसके बाद एआईएडीएमके ने नई लिस्ट जारी की है।

तमिलनाडु में एक चरण में वोटिंग

तमिलनाडु में छह अप्रैल को मतदान होगा। जबकि दो मई को वोट की गिनती की जाएगी। तमिलनाडु में विधानसभा की 234 सीटे हैं। सभी सीटों पर एक ही चरण में छह अप्रैल को वोट पड़ेंगे। इस समय तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की सरकार है। एआईएडीएमके के पास 136 विधायक हैं। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) मुख्य विपक्षी दल है, जिसके पास 89 सीटें हैं। डीएमके और कांग्रेस साथ में ये चुनाव लड़ रहे हैं तो एआईएडीएमके ने पीएमके और भाजपा से हाथ मिलाया है। चुनाव में मुख्य मुकाबला भी इन्हीं दो गठबंधनों के बीच माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+