Tamil Nadu Assembly Elections 2021: 7 मई को स्टालिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
चेन्नई, 3 मई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आ चुके हैं, लंबे अरसे के बाद राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ डीएमके की वापसी हुई है। पार्टी के पितामह कहे जाने वाले एम करूणानिधि के निधन के बाद पार्टी का राज्य में ये पहला चुनाव था। एमके स्टालिन के नेतृत्व में DMK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 159 सीटों पर जीत दर्ज की है, मालूम हो कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर 7 मई को शपथ लेने जा रहे हैं।

Recommended Video
गौरतलब है कि 68 वर्ष के स्टालिन के पिता करुणानिधि 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। स्टालिन अब तक 6 बार विधानसभा के लिए चुने जा चुके हैं। कोरोना काल में हुए चुनाव में उनकी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसके बाद पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। बता दें कि जीत के बाद DMK प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि 'मैं इस गठबंधन को चुनाव में भारी जीत दिलाने के लिए तमिलनाडु के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं। हम धीरे-धीरे अपने विशिष्ट चुनावी वादों को पूरा करेंगे। मैं कल या परसों शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की घोषणा करूंगा।'
DMK चुनाव में 159 सीटें हासिल हुई हैं
गौरतलब है कि पार्टी को इस बार चुनाव में 159 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि अम्मा यानी की जेजयललिता की पार्टी कही जाने वाली AIADMK को मात्र 75 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में एआईएडीएमके को 136 सीटें जबकि विपक्षी डीएमके को 89 सीटें मिली थीं। कांग्रेस पार्टी को तब 8 जबकि अन्य को एक सीट हासिल हुई थी। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तमिलनाडु में एमके स्टालिन को विधानसभा चुनावों में मिली जीत के लिए फोन करके बधाई दी है।
तो वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु में शानदार जीत के लिए एमके स्टालिन को बधाई देते हुए कहा है कि 'तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है और हम आपके नेतृत्व में उस दिशा में सार्थक साबित होंगे। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर एमके स्टालिन को बधाई दी है, उन्होंने कहा कि 'तमिलनाडु विधानसभा में शानदार जीत पर एमके स्टालिन को बहुत बधाई। मैं उनके सफल कार्यकाल और तमिलनाडु के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की कामना करता हूं।'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications