Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tamil Nadu Assembly Election 2021: चेन्‍नई में नड्डा ने किया दावा- AIADMK के नेतृत्व में बनेगी हमारी सरकार

चेन्‍नई। विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों तमिलनाडु में हैं। वो यहां लगातार पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। इस बीच उन्‍होंने रविवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से कहा कि तमिलनाडु में AIADMK के नेतृत्‍व में हम सरकार बनाएंगे। उन्‍होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में हुए दो चरण के मतदान से यह साफ संकेत मिले हैं कि भारतीय जनता पार्टी जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। नड्डा ने आगे कहा कि NDA अपने साथी दलों के साथ जीत की तरफ बढ़ रही है। तमिलनाडु में AIDMK के नेतृत्व में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। असम में भी विकास, शांति, बोडो समझौता, समृद्धि और संस्कृति की रक्षा के लिए NDA की सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है।

Tamil Nadu Assembly Election 2021: चेन्‍नई में नड्डा ने किया दावा- AIADMK के नेतृत्व में बनेगी हमारी सरकार

नड्डा ने आगे कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में कांग्रेस ने क्षेत्रीय मुद्दों को हमेशा अनेदखा किया। अब वे केवल DMK का अनुसरण कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा हमेशा क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता देती है। उदाहरण के लिए जब कांग्रेस ने जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध लगाया तो डीएमके मूक दर्शक बनकर देखती रही लेकिन यह पीएम मोदी ही थे जिन्होंने इसे गलत ठहराया। भाजपा पर सांप्रदायिक पार्टी होने के आरोप को लेकर जेपी नड्डा ने कहा कि असल में हम नहीं बल्‍कि कांग्रेस सांप्रदायिक पार्टी है। केरल में वो मुस्‍लिम लीग के साथ है तो असम में बदरुद्दीन अजमल के साथ।

इसके बाद छत्तीसगढ़ नक्‍सली हमले को लेकर नड्डा ने कहा कि मैं अपनी पार्टी की तरफ से जिन सुरक्षाकर्मियों ने जान गवाई है, उनको श्रद्धांजलि देता हूं। हताहत हुए जवानों के परिवार को भगवान शक्ति दे, केंद्र सरकार पूरी ताकत से खड़ी है, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको बता दें कि तमिलनाडु में 243 विधानसभा सीटों के लिए एक ही दिन छह अप्रैल को मतदान होना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+