तमिलनाडु: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाए राज्य सरकार, एमके स्टालिन ने CM पलानीस्वामी को लिखी चिट्ठी
नई दिल्ली। Tamil Nadu Assembly Election 2021: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, 2021 को लेकर राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच उत्तर भारत में जारी कृषि कानूनों (farm laws) के खिलाफ किसान आंदोलन (Farmers Protest) की हलचल तमिलनाडु में भी दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में गुरुवार को डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन (DMK chief MK Stalin) ने राज्य के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी (K Palaniswami) को पत्र लिखा है। एमके स्टालिन ने अपने पत्र में सीएम पलानीस्वामी से केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव लाने के लिए विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि पिछले एक महीने से भी अधिक समय से पंजाब-हरियाणा के किसान दिल्ली की सीमाओं पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार नए कृषि कानूनों को रद्द करे। इस बीच तमिलनाडु की राजनीति में भी कृषि कानून और किसान आंदोलन एक अहम मुद्दा बन गया है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, 2021 के मद्देनजर कई राजनीतिक पार्टियों ने किसानों का समर्थन करते हुए केंद्र के कृषि कानूनों पर विरोध जताया है। आपको बता दें कि अब तक पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- केरल, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली ने केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है।
200 से ज्यादा सीटें जीतेगी DMK: एमके स्टालिन
हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर DMK चीफ एमके स्टालिन ने बड़ा दावा किया था। गत रविवार एमके स्टालिन ने जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। स्टालिन ने ये दावा चेन्नई में एक सभा के दौरान किया। आपको बता दें कि अभी राज्य में AIADMK की सरकार है। AIADMK को कमजोर करने के लिए DMK ने अभी से चुनावी अभियान तेज कर दिया है। डीएमके का ये अभियान मुख्यमंत्री पलानीस्वामी सरकार के खिलाफ चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि तमिलनाडु में अप्रैल-मई के मध्य ही विधानसभा चुनाव होंगे।
यह भी पढ़ें: क्या तमिलनाडु चुनाव में रजनीकांत का समर्थन ले सकती है BJP? भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications