क्या तमिलनाडु चुनाव में रजनीकांत का समर्थन ले सकती है BJP? भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने दिया ये जवाब

क्या तमिलनाडु चुनाव में रजनीकांत का समर्थन ले सकती है BJP? भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने दिया ये जवाब

Tamil Nadu assembly elections 2021 will Rajinikanth's Support BJP: तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने ऐलान कर दिया है कि वो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव-2021 के लिए राजनीति में एंट्री नहीं करेंगे और ना ही कोई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। रजनीकांत के इस ऐलान के बाद बुधवार (30 दिसंबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए वो रजनीकांत से समर्थन मांग सकती है। हालांकि रजनीकांत की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Recommended Video

    Tamilnadu Election में क्या BJP मांग सकती है Rajnikanth से समर्थन ? | वनइंडिया हिंदी
    Rajinikanth

    बीजेपी के सीटी रवि (C.T. Ravi) ने कहा कि अन्नाद्रमुक (AIADMK) के साथ गठबंधन मजबूत हैं, लेकिन आने वाले चुनाव में राजग (NDA) का नेतृत्व राज्य में भी बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही करेंगे। उन्होंने साफ-साफ संकेत दिया कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ दल के मुताबिक नहीं चलेगी।

    इसी दौरान जब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि से पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी (BJP) रजनीकांत से समर्थन मांगेगी? इस सवाल के जवाब में सीटी रवि ने, ''हां मुझे म्मीद है, हम उनसे समर्थन मांगेंगे।''

    रजनीकांत के पार्टी नहीं बनाने पर सीटी रवि ने अभिनेता की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रीय और तमिलनाडु के हितों की बात की है। सीटी रवि ने कहा कि वो एक महान नेता है। सीटी रवि ने रजनीकांत से समर्थन वाली बात पर ये भी कहा कि, ये तो हर कोई जानता है कि मोदी जी और रजनीकांत कितने करीब हैं।

    वहीं रजनीकांत के समर्थन वाली बात पर अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने कहा है कि जब रजनीकांत अपनी पार्टी नहीं बना रहे हैं तो ऐसी स्थिति में वो गठबंधन का समर्थन करेंगे।

    बता दें कि रजनीकांत ने मंगलवार (29 दिसंबर) को ट्विटर पर अपनी तबीयत का हवाला देते हुए एक पत्र को शेयर कर बताया कि वो राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे और ना ही चुनावी राजनीति में हिस्सा लेंगे। उन्होंने ने पत्र में ये भी लिखा कि उन्हे इस बात का ऐलान करने में काफी दुख हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+