IPL 2020: एमएस धोनी के फैन ने अपना पूरा घर पीले रंग से पुतवाया, बताईं ये वजह

एमएस धोनी के फैन ने अपना पूरा घर पीले रंग से पुतवाया, बताईं ये वजह

तमिलनाडु। आईपीएल 2020 (IPL 2020) का जोश चरम पर हैं। आईपीएल 2020 में भले ही चेन्‍नई सुपरकिंग (Chennai Super KiNGS) टीम अपना बेहतर परफामेंस नहीं दे पाई हो लेकिन टीम के कैप्‍टन एम एस धोनी (MS Dhoni) का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसा ही धोनी का एक जबरदस्‍त फैन है जिसने कुछ ऐसा किया है कि उसकी चर्चा ट्वीटर और सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। सीएसके ट्विटर ने ट्वीट के जरिए इसकी तस्‍वीर शेयर की है।

dhonifanhouse

धोनी का ये फैन तमिलनाडु का अरंगुर गांव का , कुड्डालोर का रहने वाला गोपी कृष्‍णनन है उसने एमएस धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थन में अपने घर को पीले रंग में पेंट करवा डाला है। इतना ही नही उसने अपने घर का नाम ही धोनी के नाम पर रख दिया है। फैन का घर पूरी तरह से पीले रंग में समाया हुआ है और घर की बाहर दीवार पर बैटिंग करते हुए धोनी की तस्‍वीर भी बनी हुई है। सीएसके के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। माही के फैन ने अपने घर का नाम ही ही धोनी के नाम (MS Dhoni Fans) कर रखा है। जो एक सुपर डूपर प्रोत्‍साहन है जो हमारे दिलों को इमोशनल कर देती है।

dhonifanhouse

धोनी के फैन ने बताई ये वजह
गोपी कृष्णन कहते हैं, "मैं धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। अब उनके लिए नकारात्मक टिप्पणियां की जा रही हैं। लोग भूल जाते हैं कि वह क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं। इसलिए मैंने ऐसा किया।"

सीएसके टीम 7 वें नंबर पर है

बता दें कि आईपीएल 2020 के प्वाइंट टेबल (IPL 2020 Points Table) में टीम सीएसके 7वें नंबर पर है। आईपीएल में पहली बार ऐसा है कि धोनी की कप्तानी वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में इतने नीचे पर है। चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 मैचों में केवल 2 मैचों में ही जीत मिली है. यही कारण है कि इस समय सीएसके के प्लेऑफ में पहुंचने की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है। वहीं सोशल मीडिया पर टीम की खराब परफार्मेंस के लिए जमकर खिचाई हो रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+