सफाईकर्मी के लिए निकली 549 वैकेंसी, 7,000 इंजीनियरों, ग्रेजुएट ने किया आवेदन

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर में सफाईकर्मियों के पदों के लिए इंजीनियर, स्नातक और दूसरे डिग्री धारकों ने आवेदन किए हैं। आवेदन करने वालों में सात हजार इंजीनियर और स्नातक हैं। कोयंबटूर सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने ग्रेड-1 स्तर के 549 पदों पर सफाईकर्मी की भर्ती निकाली है। जिस पर ये आवेदन आए हैं।

जांच प्रक्रिया शुरू हुई तो मिले डिग्रीधारी

जांच प्रक्रिया शुरू हुई तो मिले डिग्रीधारी

निगम के अधिकारियों ने बताया, सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार, सर्टिफिकेट की जांच प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई तो पाया गया कि सात हजार आवेदक इंजीनियर, स्नातकोत्तर, स्नातक और डिप्लोमाधारक हैं। इसको लेकर फॉर्म जांच रहे अधिकारी भी हैरत में हैं।

 'नौकरी नहीं मिल पाई इसलिए आया'

'नौकरी नहीं मिल पाई इसलिए आया'

सर्टिफिकेट की जांच के लिए आवेदकों का कहना है कि प्राइवेट नौकरी मिल नहीं रही है और अगर मिलती है तो ये भरोसा नहीं कि कब चली जाए। ऐसे में उन्होंने स्थायी नौकरी की चाहत में आवेदन किया है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले अरुण कुमार ने बताया कि पढ़ाई पूरी करने के बावजूद कोई नौकरी नहीं मिल पाई तो मैंने इस पद के लिए आवैजन किया है। नौकरी ना होने की मजबूरी यहां ले आई है। उन्होंने कहा कि उनके मैकेनिकल इंजीनियरिंग बैच के 13 लोगों ने इस जॉब के लिए आवेदन किया है।

बिहार में ग्रुप डी के 166 पदों पर आए पांच लाख आवेदन

बिहार में ग्रुप डी के 166 पदों पर आए पांच लाख आवेदन

ग्रुप डी के 166 पदों के लिए बिहार विधान सभा ने हाल ही में रिक्तियां निकाली थीं, इन पर भी बीते हफ्ते आवेदनों की जांच शुरू हुई तो सामने आया कि बड़ी तादाद में एमए, एमबीए, एमसीए, बीबीए, एमटैक जैसे डिग्रीधारकों ने फॉर्म भरा है। 166 पदों के लिए आए पांच लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। आवेदन करने वालों में एमबीए, एमसीए, एमटैक और दूसरे डिग्रीधारक शामिल हैं। इन पदों पर इनका सलेक्शन होता है तो ये लोग चपरासी, माली, दरबान, सफाई कर्मचारी जैसे पदों पर काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+