तमिलनाडु में भारी बारिश: सेलम में गिरे चार घर, 13 लोगों को बचाया गया, 4 के फंसे होने की आशंका
तमिलनाडु: सेलम में भारी बारिश के चलते गिरे 4 घर, 13 लोगों को किया रेस्क्यू, 4 के फंसे होने की आशंका
सेलम, 23 नवंबर। दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ सी आ गई है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत अन्य जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है। मंगलवार को तमिलनाडु के सेलम जिले के करुंगलपट्टी में सुबह हुई भारी बारिश के कारण चार घर गिर गए। अब तक 13 लोगों को रेस्क्यू कर सलेम के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। वहीं मलबे में अब भी 4 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग के अधिकारी मलबा हटा रहे हैं और बचाव कार्य जारी है।
Recommended Video

बता दें तमिलनाडु के अलावा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लगातार हो रही मूललाधार बारिश के कारण कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में हैं। पूर्वोत्तर मानसून के सक्रिय होने और साइक्लोनिक प्रेशर के एक्टिव होने की वजह से तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक भारी बारिश हो रही है। पहले तमिलनाडु और इसके बाद कर्नाटक में मूसला धार बारिश के कारण आई बाढ़ से आम जनजीवन अस्त व्यस्थ हो गया है।
रविवार को रात हुई तेज बारिश के बाद कर्नाटक की राजधानी में एक लेक का पानी ऊपर आने की वजह से कई कालोनियों और सड़कों पर पानी भर गया। वहीं चेन्न्ई समेत उसके सटे हुए क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई, आलम ये था कि लोगों के घरों में भी पानी भी गया और आवागमन के लिए कई क्षेत्रों में नाव चलती नजर आई।












Click it and Unblock the Notifications