डायरेक्‍टर के सामने 1 लाख रुपये में नाबालिग बेटी को परोसने वाली तमिल एक्‍ट्रेस गिरफ्तार

चेन्‍नई। फिल्‍मों की चकाचौंध अकसर गलत रास्‍ते पर ला कर खड़ा कर देती है। इसका उदाहरण समय-समय पर जिस्‍मफरोशी के काले धंधे में पकड़ी जाने वाली अभिनेत्रियों के रूप में मिलता है। मगर तमिल फिल्‍मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री ने ऐसा काम किया है जो मां-बेटी जैसे पवित्र रिश्‍ते को कलंकित कर दिया है। जी हां तमिल फिल्‍मों की एक अभिनेत्री ने अपनी नाबालिग बेटी को देह व्‍यापार के दलदल में उतार दिया। चौकाने वाली बात ये है कि उसकी बेटी भी अभिनेत्री है।

Tamil actress held for forcing daughter into flesh trade

जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी कर महिला दलाल के साथ एक फिल्‍म डायरेक्‍टर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लड़की को इस चंगुल से मुक्‍त कराया है और उसे नारी निकेतन भेजा है। अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक एनजीओ ने पुलिस को सूचना दी एक होटल में लड़की को बंधक बनाकर रखा गया है। सूचना पाकर पुलिस ने होटल पर छापेमारी की और आरोपी अभिनेत्री पुलिस अलावा वहां से एस राजेश्वरी (35) और फिल्म डायरेक्टर आर सेंथामिलारासू (38) को गिरफ्तार किया गया।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक डायरेक्‍टर ने राजेश्‍वरी से उस लड़की के लिए एक लाख रुपए में सौदा किया था। डायरेक्टर ने उसे 10 हजार रुपए एडवांस दिए और बाकी पैसा बाद में देने का वादा किया था। होटल में पुलिस ने पाया कि नाबालिग लड़की को जिस्‍मफरोशी के लिए मजबूर किया जा रहा था। पुलिस ने पीड़िता को एक नारी आश्रम भेज दिया है, जबकि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी डायरेक्टर ने फिल्म में रोल देने का वादा करके उसे कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया। आरोपी ने खुद भी उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+