कोरोना वैक्सीन लेने के एक दिन बाद एक्टर विवेक को हार्ट अटैक, हालत गंभीर
चेन्नई, 16 जुलाई: बॉलीवुड और तमिल इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बहुत बुरा रहा, जहां ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई दिग्गज कलाकारों की मौत हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि नया साल 2021 अच्छी खबर लेकर आएगा, लेकिन अभी भी हालात पहले जैसे बने हुए हैं। शुक्रवार को तमिल सिनेमा के महशूर एक्टर विवेक को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने शिवाजी द बॉस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।

विवेक के PRO निखिल मुरुगन के मुताबिक उनकी तबीयत सही थी और शुक्रवार सुबह हो रोजाना की तरह अपने परिवार के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी अचानक उनको चक्कर आया और वो बेहोश हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में उनको वडापलानी के SIMS अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने जब उनका प्राथमिक उपचार किया तो उन्हें होश आ गया।
कुछ देर बाद फिर से उनकी तबीयत खराब हुई, लेकिन अब वो स्थिर बताए जा रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिस वजह से ये हुआ। अभी उनको दवाइयां देकर निगरानी की जा रही है। उनके परिजनों ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए एक दिन पहले उन्होंने गुरुवार को वैक्सीन सरकारी अस्पताल से लगवाई थी। साथ ही लोगों से भी इसे लेने की अपील की थी। हालांकि डॉक्टरों ने साफ किया है कि वैक्सीन का उनके हार्ट अटैक से कोई लेना-देना नहीं है।
ऐसा रहा फिल्मी करियर
फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 में बालाचंदर की फिल्म से शुरूआत की थी। इसके बाद वो तमिल सिनेमा में छा गए और कई सारी फिल्मों में काम किया। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म शिवाजी द बॉस जब आई, तो वो पूरे देश में फेमस हो गए।












Click it and Unblock the Notifications