कंगना रनौत की तुलना इस अभिनेता ने भगत सिंह से की, लिखी ये बात
Tamil actor Vishal compared Kangana Ranaut to Bhagat Singh, wrote this
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और महाराष्ट्र की उद्वव सरकार के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे सरकार को सीधी चुनौती देने वाली कंगना आज बीएमसी द्वारा विधवंस किए गए अपने मुंबई स्थित ऑफिस को देखकर दंग रह गईं। मेहनत की कमाई से बनाए अपने आफिस की ये हालत देखकर कंगना का गुस्सा और बढ़ गया। कंगना के बयान पर फिल्म इंडस्ट्री से लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहने वाली कंगना ने एक बार फिर ट्वीट कर सीएम उद्वव ठाकरे को ललकार रही हैं। वहीं अब कंगना को एक और अभिनेता का साथ मिल गया हैं। साउथ फिल्मों के इस हीरो ने कंगना सिंह को भगत सिंह बताया है।

एक्टर विशाल ने कंगना को बताया भगत सिंह जैसा
लोकप्रिय तमिल अभिनेता विशाल ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि 'क्वीन' स्टार (महाराष्ट्र) सरकार का सामना कर लोगों के लिए 'मिसाल कायम करेंगी,कि कुछ गलत होने पर सरकार के खिलाफ आवाज उठाई जाये। विशाल ने ट्वीट करते हुए कंगना रनौत को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह जैसा बताया है। एक्टर और प्रड्यूसर विशाल का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

एक्टर ने कंगना की हिम्मत को सेल्यूट किया
साउथ हीरो विशाल ने ट्वीट पर लिखा- "''प्रिय कंगना, की हिम्मत को सलाम, आपने दो बार कभी नहीं सोचा कि क्या सही है और क्या गलत है। यह आपका व्यक्तिगत मुद्दा नहीं था, लेकिन फिर भी सरकार के नाराजगी का सामना करते हुए आप मजबूत बनी रहीं। यह एक बहुत बड़ा उदाहरण है। यह कुछ वैसा ही है जैसा 1920 में भगत सिंह ने किया था।"

सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं
साउथ फिल्मों के प्रोड्यूसर और एक्टर विशाल ने आगे अपने ट्वीट में लिखा -"यह लोगों के लिए सरकार के खिलाफ उस समय बोलने के लिए उदाहरण बनेगा जब कुछ सही नहीं हो रहा होगा, और यह जरूरी नहीं कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते बल्कि एक आम आदमी के रूप में भी उदाहरण बनेगा। मैं आपको नमन करता हूं। " विशाल के इस कंगना की तारीफ भरे ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच क्यों शुरु हुआ विवाद
बता दें मुम्बई पुलिस और महाराष्ट्र के बारे में कंगना के एक हालिया बयान से विवाद खड़ा हो गया था। कुछ दिनों पहले कंगना ने कहा था कि वह मुम्बई में असुक्षित महसूस करती हैं। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने उनसे मुम्बई वापस नहीं आने को कहा था। राउत के इस बयान के बाद अभिनेत्री ने मुम्बई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। जिसके बाद ये वाक युद्ध बढ़ता गया और अब ये मामला पूर्ण रुप से राजनीति रंग ले चुका है।

कंगना ने दी हैं चुनौती कि वो सबको बेनकाब करके रहेगी
गुरुवार को कंगना रनौत मुंबई स्थित बीएमसी द्वारा ढहाए गए अपने 'मणिकर्णिका फिल्म्ज' ऑफिस का मुआयना करने पहुंची। करोड़ों की लागत से बनाई गए अपने आफिस की हालत देखकर कंगना हैरान रह गईं। 10 मिनट बाद ही अपने घर वापस लौट गईं। वहीं बुधवार को कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा उद्धव ठाकरे और करण जौहर गैंग आओ तुम मेरे काम की जगह को तोड़ दो, अब मेरा घर तोड़ो, फिर मेरा चेहरा और शरीर तोड़ो, मैं चाहती हूं कि दुनिया यह देखे कि आप वैसे भी क्या करते हैं, चाहे मैं जीऊं या मर जाऊं, मैं आपकी परवाह किए बिना सबको बेनकाब करके रहूंगी।

वीडियो जारी कर कंगना ने उद्धव ठाकरे को वीडियो जारी कर ललकारा
बता दें इससे पहले बुधवार को कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि, "उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है तूने फ़िल्म माफ़िया के साथ मेरा घर तोड़ कर मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा।। कंगना ने अपने बयान इस वीडियो में कश्मीरी पंडितों के दर्द को महसूस करने की बात भी कही थी। कंगना ने उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ अपने गुस्से का इज़हार किया है लेकिन ठाकरे ने इस पर अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
बॉलीवुड के वो 12 फिल्मी सितारे जो रिया चक्रवर्ती से पहले जा चुके हैं जेल

मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी
कंगना ने अपने एक ट्वीटर पर ये भी लिखा था कि "तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुँह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे, तुम कुछ नहीं हो, सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो। " कंगना ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा मैं इस बात को विशेष रूप से स्पष्ठ करना चाहती हूँ की महाराष्ट्रा के लोग सरकार द्वारा की गयी गुंडागर्दी की निंदा करते हैं, मेरे मराठी शुभचिंतकों के बहुत फ़ोन आ रहे हैं, दुनिया या हिमाचल में लोगों के दिल में जो दुःख हुआ है वो यह कतई ना सोचों की मुझे यहाँ प्रेम और सम्मान नहीं मिलता। वहीं शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के लिए कंगना ने लिखा था कि संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी है, मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है। मैं आज़ाद हूँ।

कंगना के खिलाफ मुंबई पुलिस में मामला हुआ दर्ज
कंगना ने अपने वीडियो में उद्धव ठाकरे के लिए तुझे और तूने जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। विक्रोली पुलिस स्टेशन में एक वकील ने इस वीडियो को आधार बनाकर कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता वकील नितिन माने ने कंगना पर सीएम उद्धव ठाकरे के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने और उन्हें बदनाम करने के लिए 'बॉलीवुड माफिया' के साथ संबंध जोड़ने का आरोप लगाया।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Friday OTT Release: 10 अप्रैल को आएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, 6 फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज, देखें पूरी लिस्ट -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? कहां देख सकेंगे ये फिल्म? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका, Raaka का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, एक्टर का दिखा खूंखार रूप -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Salman Khan का सपोर्ट मिलते ही क्यों पलटे Rajpal Yadav? सौरभ द्विवेदी पर कही ये बड़ी बात, नाराज होंगे भाईजान? -
Monalisa Honeymoon Video: मोनालिसा के हनीमून वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, मुस्लिम पति संग ये क्या किया? -
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने देखी Dhurandhar 2, फिर दिया ये Review, रणवीर सिंह पर कही बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications