अफगानिस्तान: तालिबान का पुलिस चेक पोस्ट पर हमला, 7 पुलिसकर्मियों की मौत
काबुल। अफगानिस्तान के जबुल प्रांत में काबुल-कंधार हाइवे पर एक सिक्यॉरिटी फोर्स चेक पोस्ट पर तालिबान लड़ाकों ने हमला किया। इस हमले में 7 पुलिस के जवानों की मौत हो गई और 2 घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय समाचार एजेंसी टोलो न्यूज के मुताबिक, इस हमले में तकरीबन 7 तालिबानी भी मारे गए। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर, आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है।

उधर उत्तरी अफगानिस्तान के एक सैन्य शिविर पर तालिबान के लड़ाकों ने मंगलवार को कब्जा कर लिया और कम से कम 14 सैनिकों को इस दौरान मार डाला गया जबकि दर्जनों को बंधक बनाए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कई सैनिक शिविर से बच निकले।
सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजाई के मुताबिक, अशांत फरयाब प्रांत के घोरमाच जिले में कई दिनों तक चले भीषण संषर्घ के बाद आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि रविवार को जब शिविर पर पहला हमला हुआ तब यहां 100 सैनिक थे। रेजाई ने बताया, 'यह दुखद है कि शिविर पर दुश्मन का कब्जा हो गया। कुछ सैनिक मारे गए, कुछ बंधक बना लिए गए जबकि कुछ पास की पहाड़ियों में भाग गए।












Click it and Unblock the Notifications