टेल्गो ट्रेन ने पास की परीक्षा, दौड़ेगी राजधानी से भी तेज
नई दिल्ली। हाई स्पीड स्पैनिश टेल्गो ट्रेन ने दिल्ली से मुंबई के बीच हुए ट्रायल में सफलता पा ली है। इस बात का खुलासा किया गया है आरडीएसओ (रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन) ने। रिपोर्ट के अनुसार टेल्गो ने अपने अधिकतर ट्रायल में 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई की दूरी तय कर ली।

यह ट्रायल इस बात का पता करने के लिए किए गए थे कि टेल्गो 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई की दूरी तय कर पाती है या नहीं। आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली से मुंबई तक का सफर राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे में तय करती है। दिल्ली से मुंबई तक टेल्गो ट्रेन के 6 ट्रायल हो चुके हैं।
रिपोर्ट के अनुसार टेल्गो ट्रेन ने दिल्ली से मुंबई पहुंचने में 12 घंटे के आसपास का समय लिया। इसमें 3 बार ट्रेन 12 घंटे से थोड़ी देर से पहुंची और 2 ट्रायल में 12 घंटे से पहले पहुंच गई।
इस ट्रायल के नोडल ऑफिसर और वरिष्ठ बोर्ड अधिकारी ने कहा कि उन्होंने रेलवे को टेल्गो ट्रेन को ट्रैक पार लाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इस तरह से हो सकता है कि जल्द ही टेल्गो ट्रेन का संचालन शुरू हो जाए।
टेल्गो ट्रेन का ट्रायल 130, 140 और 150 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर किया गया। 140 की स्पीड से ट्रेन ने 12 घंटे लिए, जबकि 150 की स्पीड से ट्रेन ने 11 घंटे 16 मिनट लिए ।












Click it and Unblock the Notifications