अगर पाकिस्तान को कश्मीर चाहिए तो साथ में बिहार भी लेना पड़ेगा: काटजू
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस मार्कंडेय काटजू अपने बड़बोलेपन के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही बड़बोलापन बयान दिया है जिससे चारों तरफ उनकी निंदा हो रही है। काटजू ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे कश्मीर विवाद को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट डाला है।

इस पोस्ट के माध्यम से काटजू ने पाकिस्तान को सुझाव दिया है कि उन्हें कश्मीर मिल सकता है लेकिन साथ में बिहार भी लेना पड़ेगा। बिहार को एक पैकेज के तौर पर पेश करते हुए काटजू ने पोस्ट में लिखा है कि अगर कश्मीर चाहिए तो पैकेज के साथ लेना पड़ेगा वरना कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने पाकिस्तान से सवाल पूछने के अंदाज में लिखा है कि 'डील मंजूर है'?
इतना ही नहीं काटजू ने अपने दूसरे फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जब परवेज मुशर्रफ आगरा आए थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी उन्हे ये ऑफर दिया था। नेकिन मशर्रफ ने मना कर दिया था। काटजू के इस फेसबुक पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरु हो गई है और यूजर्स कमेंट कर काटजू को लताड़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications