'10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसे, मेरे मुंह पर पंच मारा', तेजिंदर बग्गा के पिता का आरोप

नई दिल्ली, 06 मई : भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने बताया कि सुबह घर पर पहले 2 पुलिसकर्मी आए जो पहले भी 2-3 बार नोटिस लेकर आए हैं। फिर अचानक 10-15 पुलिसकर्मी घर में घुसे और उसे (तजिंदर पाल सिंह बग्गा) खींचकर ले जाने लगे। वीडियो बनाने के लिए मैंने फोन उठाया तो मुझे कमरे में ले गए। प्रीतपाल ने कहा, ''मेरा फोन भी छीन लिया, तजिंदर का फोन भी ले गए हैं। मेरे मुंह पर पंच किया... केस के बारे में कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को हत्या की धमकी दी है।''

Recommended Video

    Tajinder Bagga Arrest: BJP नेता के पिता Preetpal Bagga के Pujnab Police पर कई आरोप | वनइंडिया हिंदी
    Tajinder Pal Bagga father Preetpal Singh alleges police personnel punched him on face

    क्यों हुई तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी ?

    मोहाली पुलिस ने तेजिंदर बग्गा के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था। इसी मामले में शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी हुई है। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की। बग्गा की गिरफ्तारी पर हंगामा बढ़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने जनकपुरी थाने में पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज किया है। फिलहाल, कुरुक्षेत्र जिले की क्राइम ब्रांच ने तेजिंदर सिंह बग्गा को ले जा रही पुलिस टीम को कुरुक्षेत्र क्राइम थाने में रोका है। वहां पूछताछ की जा रही है।

    बग्गा के पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    उधर, तेजिंदर पाल बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह बग्गा ने गिरफ्तारी के लिए आए पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पहले दो पुलिसवाले आए। फिर अचानक 10-15 पुलिसवाले आ गए। फिर मुझे पंच मारा और बेटे (बग्गा) को ले गए। उन्होंने बताया कि वहां दिल्ली पुलिस नहीं आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+