LIVE: मजिस्ट्रेट के घर पेशी के बाद घर भेजे गए बग्गा, मेडिकल रिपोर्ट में चोट का जिक्र
मेडिकल रिपोर्ट में चोट का जिक्र
नई दिल्ली, 6 मई: बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा हमेशा आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में AAP के एक नेता ने उनके ऊपर भड़काऊ बयान देने, अफवाह फैलाने और धार्मिक व सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का आरोप लगाया था। साथ ही पंजाब पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज करवाई। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने बग्गा को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी के बाद से दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस आमने-सामने आ गई है। पढ़िए इस मामले से जुड़ा हर अपडेट लाइव-

LIVE Feed
पंजाब पुलिस के वकील पीबी गुप्ता ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने द्वारका कोर्ट से सर्च वारंट जारी किया और तजिंदर पाल सिंह बग्गा को वापस ले लिया। उनको समय पर अदालत में पेश नहीं किया गया था और हम उनको पेश करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की इंताजार कर रहे हैं। पंजाब और दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील, तजिंदर बग्गा मौजूद हैं।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पेश करने के बाद तलाशी वारंट पर अमल किया जाएगा और आगे की कार्यवाही की जाएगी... उन्हें 2-3 बार जांच में शामिल होने का नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया: पंकज भास्कर गुप्ता, अधिवक्ता, पंजाब पुलिस
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि जानकारी मिली थी कि तजिंदर बग्गा नाम के एक व्यक्ति का अपहरण करके पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा है, उसको रोका जाए। हमने गाड़ी को रोका और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब एक टॉर्चर हाऊस बन गया है क्योंकि अगर कोई केस है तो दिल्ली में भी पुलिस व्यवस्था है। दिल्ली में भी तो केस दर्ज किया जा सकता है। सारे केस पंजाब में क्यों दर्ज करवाए जा रहे हैं?
तजिंदर पाल एस बग्गा के पिता प्रीतपाल सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस उनके साथ नहीं आई। मुझे सूचना मिली कि वह सोनीपत पार कर दिल्ली आ रहा है। वे (पंजाब पुलिस) पहले आए होंगे और कह सकते हैं कि उन्होंने नोटिस दिया है, हो सकता है, मुझे नहीं पता। मुझे बस इतना पता है कि वे आज गुंडों की तरह आए और उन्होंने कोई वारंट नहीं दिया।
प्रीतपाल सिंह ने कहा कि बग्गा चिल्लाता रहा कि कम से कम उसे पगड़ी बांधने तो दो लेकिन उन्होंने उसे मौका नहीं दिया। करीब 15 लोग बिना वारंट के आए। जब हमारे लोगों ने जनकपुरी पुलिस थाने से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई जानकारी नहीं है और देखेंगे कि वे क्या कार्रवाई कर सकते हैं।
तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर हरियाणा CM ने कहा कि पंजाब पुलिस को दिल्ली पुलिस को बताना चाहिए था। सुबह 5 बजे बग्गा को उठाया गया जिसके बाद उनके पिता ने FIR दर्ज कराया। उन्होंने हरियाणा पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद हरियाणा पुलिस ने पिपिली के पास उस गाड़ी को रोका और दिल्ली पुलिस को सूचना दी।
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता द्वारा जनकपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी कि कुछ लोगों ने उनके बेटे को जबरदस्ती उठा लिया। दिल्ली पुलिस को द्वारका कोर्ट से तलाशी वारंट मिला और पता चला कि हरियाणा पुलिस ने उन्हें पिपिली के पास पकड़ा: दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व करने वाले एएसजी सत्य पाल जैन
दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर वापस चली गई, आगे की कार्रवाई की जाएगी। हमने पंजाब पुलिस से किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है। उन्होंने उसे गिरफ्तार करने से पहले दिल्ली पुलिस को सूचित नहीं किया और खुद उसे हिरासत में ले लिया। कल सुबह 10 बजे होगी मामले की सुनवाई: एएसजी सत्यपाल जैन
तजिंदर बग्गा के वकील चेतन मित्तल ने कहा कि हमें पहले ही शक था क्योंकि ये दो-दो दिन छोड़कर नोटिस दे रहे थे। हमारे रिप्लाई पर भी कोई संज्ञान नहीं लिया। इनका इरादा यही था कि कैसे भी करके इसको गिरफ्तार करना है। तजिंदर के पिता ने अपहरण का केस दर्ज कराया, क्योंकि पुलिसवाले सादे कपड़े में थे।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications