मधु कोड़ा के पास 1 करोड़, आरोप हजारों करोड़ के

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आपको याद होगा मधु कोड़ा के बारे में। झारखंड के एक दौर में बेहद संभावनाओं से भरे मुख्यमंत्री थे। सांसद भी रहे। फिर उन पर मोटा घोटाला करने का आरोप भी लगा। जेल भी गए। अब वे ही कोड़ा झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। यानी वे विधायक बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

Tainted Madhu Koda is just worth Rs one crore

जाहिर है, नेता हैं तो चुनाव तो लड़ेंगे ही। पर चार हजार करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी कोड़ा ने चुनाव आयोग में दाखिल अपने नामांकन पत्र में अपनी कुल चल-अचल संपत्ति मात्र 1 करोड़ रुपए दिखाई है। तो आपको जरूर हैरानी हो रही होगी कि इतने बड़े घोटाले के आरोपी के पास मात्र है एक करोड़ की संपत्ति। सोचने वाली तो बात है।

विधायक बनने की ख्वाहिश

कोड़ा ने मझेगांव सीट से पर्चा भरा है। वहां पर आगामी 2 दिसंबर को मतदान है। उन्हें उम्मीद है कि वे चुनाव जीत जाएंगे। वैसे, इस तरह की उम्मीद तो सभी करते हैं जो चुनाव लड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+