तैमूर ने बहन इनाया संग स्कूल में यूं मनाई दिवाली, करीना, सोहा भी मुस्कुराए बिना ना रह सकीं

मुंबई। देश में दिवाली की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं तो प्री दिवाली सेलीब्रेशन भी शुरू हो गए हैं। सोहा अली खान की बेटी इनाया और करीना के बेटे तैमूर के प्ले स्कूल में दिवाली सेलीब्रेशन किया गया तो उसमें करीना और सोहा बच्चों को लेकर पहुंची। इसकी तस्वीरें सामने आए हैं।

प्ले स्कूल में सेलीब्रेशन

प्ले स्कूल में सेलीब्रेशन

इनाया और तैमूर के प्ले स्कूल में ये दिवाली सेलिब्रेशन किया गया। इनाया के साथ उनके मामा सैफ अली खान के बेटे तौमूर और उनके दोस्तों भी खूब मस्ती की। करीना कपूर और उनकी ननद सोहा अली खान भी बच्चों के साथ सेलीब्रेशन में शामिल हो गईं।

कुर्ता-पाजामा में दिखे तैमूर

कुर्ता-पाजामा में दिखे तैमूर

इस सेलिब्रेशन के दौरान तैमूर ने ओरेंज कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना हुआ था तो वहीं इनाया रेड और ओरेंज कॉम्बिनेशन के लंहगे में नजर आई। इसके अलावा करीना और सोहा भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

 रक्षाबंधन पर इनाया ने बांधी थी तैमूर को राखी

रक्षाबंधन पर इनाया ने बांधी थी तैमूर को राखी

सोहा और करीना ज्यादातर त्योहार अपने बच्चों के साथ मिलकर मनाती हैं। तैमूर-इनाया दशहरा और नवरात्रि के वक्त भी साथ में नजर आए थे। इससे पहले रक्षाबंधन पर इनाया के तैमूर को राखी बांधते हुई फोटो काफी वायरल हुई थी।

देशभर में दिवाली की धूम

देशभर में दिवाली की धूम

इस वक्त पूरे देश में हर तरफ फेस्टिवल की रौनक देखने को मिल रही है। हर तरफ चहल पहल है। दीवाली की तैयारियों के चलते बाजारों में रौनक है। वहीं फिल्मी दुनिया के लोग भी दिवाली की तैयारियों में जुट गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+