वर्ल्‍ड कैंसर डे: आयुष्मान खुराना की पत्नी ने टॉपलेस होकर दिखाया सर्जरी का जख्म, कहा- ये दाग मेरे सम्मान के बैज हैं

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताह‍िरा कश्यप ने बीते साल सोशल मीड‍िया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए कैंसर की जानकरी दी थी। एक बार फिर वर्ल्ड कैंसर डे के दिन उन्होंने खास पोस्ट ल‍िखते अपनी एक तस्वीर साझा की है, ये तस्वीर वायरल है। आपको बता दें कि आज 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस होता है। ताहिरा ने फोटो के साथ पोस्ट भी लिखा है। इस फोटो में ताहिरा बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बॉडी के बैक साइड का फोटो शेयर किया है, जिस पर सर्जरी का निशान दिख रहा है। फोटो के साथ ताहिरा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। ताहिरा द्वारा लिखी गई बात कैंसर से जंग लड़ रहे लोगों के लिए प्रेरणादायक है। बता दें कि ताहिरा को जीरो ग्रेड ब्रेस्ट कैंसर हुआ है।

अपने सभी दागों को गले से लगाती हूं क्योंकि वो मेरे सम्मान के बैज हैं

अपने सभी दागों को गले से लगाती हूं क्योंकि वो मेरे सम्मान के बैज हैं

ताहिरा ने लिखा कि वर्ल्ड कैंसर डे, ये मेरा दिन है। आप सभी को बधाई। उम्मीद करूंगी कि आप लोग इस दिन को कुछ ऐसे सेलिब्रेट करें, जो कैंसर को लेकर लोगों में बने टैबू (अंधविश्वास) को मिटा दे। मैं वास्तव में अपने सभी दागों को गले से लगाती हूं क्योंकि वो मेरे सम्मान के बैज हैं। न जाने कितनी ही बार लाइफ में ऐसा होता है कि हम पीछे चले जाते हैं, लेकिन जरूरत इस बात की है कि हम एक कदम या कम से कम आधा कदम तो आगे बढ़ें। ताहिरा ने आगे लिखा- ये फोटो मैंने आप लोगों से इसलिए साझा कि ताकि मैं इस बीमारी से लड़ने के हौसले को बयां कर सकूं। मेरा मकसद इस बीमारी को सेलिब्रेट करना नहीं बल्कि उस जज्बे को बताना है, जिसे मैंने महसूस किया है।

पा ले तू ऐसी फतेह, समंदर तेरी प्यास से डरे

पा ले तू ऐसी फतेह, समंदर तेरी प्यास से डरे

पत्नी ताहिरा की इसी तस्वीर को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने बेहद खूबसूरत और इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा, ''पा ले तू ऐसी फतेह, समंदर तेरी प्यास से डरे''। ताहिरा ये लाइन तुम्हारे लिए हैं। तुम्हारे स्कार खूबसूरत हैं। तुम यूं लाखों लोगों को अपनी इस लड़ाई के जरिए प्रेरित करती रहो।

2018 में ताहिरा ने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी है

2018 में ताहिरा ने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी है

बता दें कि साल 2018 में ताहिरा ने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी है। उन्हें पहले जीरो स्टेज का ब्रेस्ट कैंसर था जिसका इलाज करवाया गया लेकिन उनका कैंसर ठीक नहीं हुआ और उन्हें एक बार कैंसर से ग्रस्त पाया गया। इसके बाद एक बार फिर उनकी कीमो हुआ और उन्होंने कैंसर को मात दी। उन्हें एक बार फिर कैंसर की शिकायत है। ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें फिर से कैंसर है और इस बार उनका कैंसर 1st A स्टेज पर पहुंच गया है।

सोनाली बेन्द्रे ने भी किया पोस्‍ट

सोनाली बेन्द्रे ने भी किया पोस्‍ट

कैंसर सर्वाइवर सोनाली बेन्द्रे ने भी वर्ल्ड कैंसर डे पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। सोनाली ने लिखा- C शब्द का नाम सुनते ही हर किसी के दिल में डर पैदा हो जाता है। आखिर इस बीमारी से लड़ने के लिए कोई खास दिन ही क्यों? पहले मैं भी इस बीमारी से बहुत ज्यादा डरी हुई थी, लेकिन फिर सोचा कि रेत में सिर छुपा लेने से आप हालातों का सामना नहीं कर सकते। मैं सभी से कहना चाहूंगी कि ये किसी नेगेटिव सोच के खिलाफ जंग नहीं, बल्कि हर रोज जीने का जज्बा पैदा करने की लड़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+