बिकिनी फोटो वायरल होने पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम निधि का मजेदार रिएक्शन- किसान आंदोलन के बावजूद..

नई दिल्ली। टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली निधि भानुशाली इन दिनों टीवी के दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और पोस्ट लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में सोनू ने बिकिनी में अपनी तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर ट्रेंड में रहने को लेकर अब निधि का रिएक्शन आया है। उन्होंने अपनी तस्वीरों को लेकर जो प्रतिक्रिया दी है वो और ज्यादा वायरल हो रहा है।

इतने बड़े किसान आंदोलन के बीच मेरी तस्वीरें पर चर्चा

इतने बड़े किसान आंदोलन के बीच मेरी तस्वीरें पर चर्चा

निधि भानुशाली ने अपनी बिकिनी में तस्वीरों की इतनी ज्यादा चर्चा पर एक वेबसाइट से कहा, मैं अपनी जिंदगी के इवेंट्स की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हूं। ऐसे ही जैसे कई लोग करते हैं। मुझे जब पता चला कि मेरी तस्वीरें ट्रेंड में हैं, तो ये थोड़ा अजीब भी लगा और मजाकिया अनुभव भी रहा। दुनिया में और भी बहुत सारी चीजें चल रही हैं, जिनपर लोग बात कर सकते हैं लेकिन लोगों ने मेरी बिकिनी फोटोज पर चर्चा करनी शुरू कर दी। लोगों के पास मेरी तस्वीरों पर कमेंट करने का इतना समय है, वो भी ऐसे समय में जब देश में इतना बड़ा किसान आंदोलन हो रहा है।

मुझे तस्वीरों पर इस तरह के रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी

मुझे तस्वीरों पर इस तरह के रिएक्शन की उम्मीद नहीं थी

निधि का कहना है कि बहुत कुछ सोचकर मैंने अपनी तस्वीरें पोस्ट नहीं की थीं। ना ही मेरे दिमाग में ये था कि इन पर इतने कमेंट आएंगे। मैंने तो ऐसे ही अपनी बिकिनी फोटोज डाली थीं, जैसे कोई दूसरी शेयरकरती हूं। मेरे कुछ दोस्तों ने लिंक्स भेजे कि देखो तुम्हारी तस्वीरें ट्रेंड में हैं। तब मुझे पता चला कि ये इतनी वायरल हो गई हैं।

 पढ़ाई के लिए छोड़ी थी एक्टिंग

पढ़ाई के लिए छोड़ी थी एक्टिंग

निधि भानुशाली फिलहाल किसी शो का हिस्सा नहीं है। उन्होंने करीब नौ साल पहले 11 साल की उम्र में बाल कलाकार के तौर पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का रोल किया था। इससे वो खूब मशहूर हुईं। सोनू ने करीब सात साल तक शो में काम करने के बाद दो साल पहले पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कहते हुए शो छोड़ दिया था। अब वो सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+