तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी हुए कोरोना संक्रमित, कहा- मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी हुए कोरोना संक्रमित, कहा- मैं जल्द ठीक हो जाऊंगा
नई दिल्ली: Asit Kumarr Modi Covid-19 Positive: टीवी का सबसे चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी की कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। निर्माता और लेखक ने खुद ही इस बात की जनकारी सोशल मीडिया पर दी है। असित कुमार मोदी ने कहा है कि उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने और घ्यान रखने को कहा है। असित कुमार मोदी ने कहा है कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

शनिवार (21 नवंबर) को असित कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''जब मुझे कोरोना के लक्षण लगे तो मैंने अपना जांच करवाया। मेरा कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। जो भी मेरे संपर्क में आया हो वो अपना ध्यान रखे और सभी प्रोटोकॉल का पालन करें। आप मेरी चिंता ना करें,आप के प्यार, प्रार्थना और आशीर्वाद से मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा। आप मस्त और स्वस्थ रहें।''
लॉकडाउन के बाद तारक मेहता शो कुछ महीने पहले ही शुरू हुआ है। उसके बाद शो के कलाकार नेहा मेहता और गुरुचरण के शो छोड़ने की वजह से मेकर्स काफी परेशान हैं। ऐसे में टीवी शो के निर्माता असित कुमार मोदी का कोरोना पॉजिटिव आना शो के लिए मुश्किल भरा हो सकता है।
बॉलीवुड के भी कई सितारे पाए गए कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अर्जुन कपूर के साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
इसके अलावा रितेश देशमुख की पत्नी और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। जेनेलिया ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। वहीं एक्ट्रेस सारा खान, पार्थ समथान, श्रेनू पारिख भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications