75 साल के 'नट्टू काका' बोले, अगर मुझे एक्टिंग से रोका गया तो मेरी जान भी जा सकती है

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक ने अपना दर्द बयां किया है...

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की मार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र पर पड़ रही है। महाराष्ट्र में जहां कोरोना संक्रमण के केस 1 लाख के नजदीक पहुंच चुके हैं, वहीं लॉकडाउन के चलते पिछले काफी समय से शूटिंग रुकने के कारण फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को भी काफी नुकसान हुआ है। अब जब महाराष्ट्र सरकार ने शूटिंग शुरू करने को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं, तो फिल्म और टीवी निर्माताओं के सामने एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। दरअसल, नई गाइडलाइन के मुताबिक अभी शूटिंग के लिए बच्चों और बुजुर्ग कलाकारों को इजाजत नहीं है। ऐसे में सब टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका की भूमिका निभाने वाले घनश्याम नायक ने अपना दर्द बयां किया है।

'नट्टू काका को तारक मेहता में होना ही चाहिए'

'नट्टू काका को तारक मेहता में होना ही चाहिए'

स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा, 'मैं शो के साथ जुड़ा रहूंगा, क्योंकि मैं काफी स्वस्थ हूं और शूटिंग करने में सक्षम हूं। अभी तक शो के निर्माताओं की तरफ से मुझे कुछ नहीं बताया गया है, इसलिए मैं शो के साथ हूं और हमेशा जुड़ा रहूंगा। बल्कि, जबसे ये खबर फैली है कि सरकारी नियमों के कारण मैं शो में शूटिंग नहीं कर पाऊंगा, मेरे फैंस और चाहने वालों की तरफ से मुझे बहुत सारे मैसेज मिले हैं कि आपके बिना शो अधूरा रहेगा। नट्टू काका को तारक मेहता में होना ही चाहिए।'

'एक्टिंग नहीं करूंगा, तो मेरी जान भी जा सकती है'

'एक्टिंग नहीं करूंगा, तो मेरी जान भी जा सकती है'

'नट्टू काका' से जब पूछा गया कि कोरोना वायरस के मामले हर रोज बढ़ रहे हैं, ऐसे में क्या आप खुद को खतरे में डालने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने कहा, 'हां, मैं ये खतरा उठाने के लिए तैयार हूं, क्योंकि अगर मैं एक्टिंग नहीं करूंगा, तो मेरी जान भी जा सकती है। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिंदगी के आखिरी दिन तक काम करना चाहता हूं।'

'अब सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है'

'अब सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया है'

शूटिंग को लेकर बात करते हुए 'नट्टू काका' ने कहा, 'भगवान की कृपा से मैं काम करने के लिए पूरी तरह ठीक हूं और मेरे पास मेरा एक खुशहाल परिवार है, लेकिन शूटिंग ना करने की बात से मैं डिप्रेशन में आ जाता हूं। मेरी उम्र 75 साल है और उम्र के इस दौर में भी मैं काम करने के लिए काफी फिट हूं। अगर वो लोग मुझे शूटिंग के कल भी बुलाते हैं, तो मैं बिल्कुल टाइम से अपना किरदार निभाने के लिए शूट पर पहुंच जाऊंगा। मैं उस शो का सबसे सीनियर कलाकार हूं और अब मैंने सब कुछ भगवान छोड़ दिया है।'

'12 साल से उस शो के साथ जुड़ा हूं'

'12 साल से उस शो के साथ जुड़ा हूं'

अपने किरदार से सबको हंसाने-गुदगुदाने वाले घनश्याम नायक ने बताया, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के साथ जुड़े हुए मुझे पूरे 12 साल होने जा रहे हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि नट्टू काका के किरदार और उस टीम से मेरा कितना लगाव होगा। हम लोगों ने एक साथ करीब 3000 एपिसोड शूट किए हैं और सभी का एक-दूसरे से जुड़ाव है।'

'सोचता हूं कि उस सेट पर ही अपनी आखिरी सांस लूं'

'सोचता हूं कि उस सेट पर ही अपनी आखिरी सांस लूं'

घनश्याम नायक से जब पूछा गया कि अगर आपकी उम्र को देखते हुए शूटिंग की इजाजत नहीं दी गई तो आप क्या करेंगे, तो उन्होंने कहा, 'इस शो ने मेरी जिंदगी को बदल दिया है और इसके जरिए जो लोकप्रियता मुझे मिली है, वो पूरी दुनिया में मुझे सबसे ऊपर होने का एहसास कराती है। वहां काम करते हुए इतना लंबा समय हो गया है कि अब मैंने उस शो को ही अपना सबकुछ मान लिया है। मुझे शो से इतना लगाव है कि कभी-कभी तो मैं सोचता हूं कि उस सेट पर ही अपनी आखिरी सांस लूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+