'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' के शो में वापसी को लेकर आ रही बड़ी खबर

नई दिल्ली। SAB TV के बेहद लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, इस शो में 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी जल्द ही सीरियल में फिर से वापसी कर सकती हैं। पिछले काफी समय से दिशा वकानी इस शो से दूर हैं, जिसकी वजह से उनके फैन्स उन्हें बेहद मिस कर रहे थे। हालांकि खबरों की मानें तो जल्द ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' अपने खास अंदाज के साथ सीरियल में सबको हंसाती हुई नजर आएंगी।

'दयाबेन' जल्द करने जा रही हैं वापसी

'दयाबेन' जल्द करने जा रही हैं वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दयाबेन' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी जल्द ही शो में दोबारा वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से ब्रेक लिया था। हालांकि, इस दौरान उनके लंबे समय से शो में नजर नहीं आने के बाद ऐसी अटकलें भी लगाई जाने लगी थीं कि शायद दिशा ने शो छोड़ दिया है और अब वो इसमें वापसी नहीं करेंगी। फिलहाल अब इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए इस शो के प्रोड्यूसर ने 'दयाबेन' को लेकर अहम जानकारी दी है।

असित कुमार मोदी ने दी जानकारी

असित कुमार मोदी ने दी जानकारी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी और नीला टेलीफिल्म्स ने इस बात की पुष्टि की है कि 'दयाबेन' उर्फ दिशा वकानी जल्द ही शो में वापसी करेंगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू के दौरान असित कुमार मोदी ने 'दयाबेन' की वापसी को लेकर बताया कि मुझे उम्मीद है कि दिशा जल्द ही शो से जुड़ेंगीं। उन्होंने बताया, 'अभी भी कम से कम एक महीना और लग सकता है। हमने दिशा से वापसी को लेकर कई बार बात की थी। पहले वो इसके लिए तैयार नहीं थीं। दिशा ने कहा था कि मेरी बेटी अभी छोटी है, मैं उसे अकेला छोड़कर कैसे आ सकती हूं। हालांकि, अब उन्होंने खुद को कमबैक के लिए तैयार कर लिया है।'

'तारक मेहता...' में फैंस को फिर हंसाएंगी 'दयाबेन'

'तारक मेहता...' में फैंस को फिर हंसाएंगी 'दयाबेन'

असित कुमार मोदी ने आगे बताया, 'हमारी तरफ से और प्रोडक्शन हाउस की ओर से दिशा वकानी के साथ कभी कोई नकारात्मक बातचीत नहीं की और प्रोडक्शन हाउस हमेशा से ही शो में उनकी वापसी चाहता था। हमने दयाबेन के बिना दो साल तक कहानी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन हम निश्चित रूप से उन्हें शो में वापस चाहते हैं।' साल 2017 में दिशा वकानी ने शो से ब्रेक लिया था, उसके बाद इस साल की शुरुआत से ही उनके शो छोड़ने की अटकलें शुरू हो गई थीं। हालांकि, अब एक बार फिर 'दयाबेन' वापसी करेंगी और फैंस को हंसाती हुई नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+