JNU violence पर भड़का बॉलीवुड, कहा- ये कभी ना ठीक हो पाने वाला डैमेज है...
नई दिल्ली। राजधानी के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा के खिलाफ मुंबई और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं,मालूम हो कि जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष पर हमला हुआ है, इस हमले में आइशी के सिर में गंभीर चोट आई है, इस पूरी घटना के लिए जेएनयू छात्र संघ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं एबीवीपी ने प्रेस रिलीज जारी कर ये दावा किया है कि इस हमले के पीछे लेफ्ट विचारधारा वाले संगठनों का हाथ है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है हिंसा के पीछे!
इस पूरी घटना के लिए जेएनयू छात्र संघ ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं एबीवीपी ने प्रेस रिलीज जारी कर ये दावा किया है कि इस हमले के पीछे लेफ्ट विचारधारा वाले संगठनों का हाथ है।
महज निंदा ही पर्याप्त नहीं: शबाना आजमी
इस हमले की पॉलीटिकल पार्टीज से लेकर बॉलीवुड स्टार्स सभी कड़ी निंदा कर रहे हैं, लोगों ने अपना गुस्सा ट्विटर पर निकाला है, मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने ट्विटर पर लिखा है कि यह चौंकाने से परे है! महज निंदा ही पर्याप्त नहीं है, अपराधियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।
'ये कभी ना ठीक हो पाने वाला डैमेज है'
तो वहीं अभिनेत्री तापसी पुन्नू ने भी इस पूरे प्रकरण की कड़ी आलोचना की है, उन्होंने भी एक वीडियो को शेयर किया जिसमें दावा किया गया कि एबीवीपी के लोगों ने स्टूडेंट्स को जमकर मारा है, तापसी ने अपने ट्वीट में लिखा - जहां बच्चों का भविष्य संवारा जाता है उस जगह की ऐसी हालत कर दी गई है, ये हमेशा के लिए गहरा जख्म दे जाएगा, ये कभी ना ठीक हो पाने वाला डैमेज है, आखिर किस तरह की चीजें यहां शेप हो रही है, ये हम सब के देखने के लिए है, ये बेहद दुखदायी है।












Click it and Unblock the Notifications