तापसी पन्नू ने बयां किया दर्द, कहा- 'ब्वॉयफ्रेंड को अब भी नहीं समझ आती मेरे फिल्मों की इमोशन...'
तापसी पन्नू ने बयां किया दर्द, कहा- 'ब्वॉयफ्रेंड को अब भी नहीं समझ आती मेरे फिल्मों की इमोशन...'
मुंबई, 18 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि उनके ब्वॉयफ्रेंड और बैडमिंटन कोच माथियास बो अभी भी उनकी फिल्मों का इमोशन नहीं समझते हैं। तापसी पन्नू ने कहा है कि उनकी मां उनकी फिल्मों को लेकर उतना चीयर नहीं करती हैं। तापसी पन्नू ने अपनी मां को एक "निराशाजनक चीयरलीडर" कहा है। वहीं अपने व्बॉयफ्रेंड माथियास बो के बारे में बात करते हुए तापिस ने कहा, उन्हे तो अभी तक मेरी की गई फिल्मों के इमोशन ही नहीं समझ आते हैं। वह मेरे द्वारा निभाए गए किरदारों की भूमिका भी नहीं समझ पाते हैं।

'ब्वॉयफ्रेंड मेरी हर फिल्मों को देखता है, लेकिन...'
क्या आपकी मां और ब्वॉयफ्रेंड को आपकी फिल्में पसंद हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए तापसी ने कहा, ''मेरी मां मेरी सभी फिल्मों को पसंद करती हैं, उन्हें मेरे सारी फिल्में अच्छी लगती हैं लेकिन वह निराशाजनक चीयरलीडर हैं। वहीं मेरे ब्वॉयफ्रेंड (माथियास बो), मुझे नहीं लगता कि वह अभी हिंदी फिल्मों को समझ पाते हैं। वह मेरी सारी फिल्मों को देखता है, लेकिन वह यूरोपिन देशों में ज्यादा रहा है, इसलिए वह मेरी सभी फिल्में तो देखता है लेकिन इमोशन नहीं समझ पाते हैं। वह मेरी फिल्मों से इमोशनली कनेक्ट नहीं हो पाते हैं। जैसे उन्होंने मेरी थप्पड़ देखी, लेकिन उसके पीछे की भावना नहीं समझ पाए...क्योंकि जहां से वे आते हैं, वहां महिलाएं हावी हैं। वह उन भावनाओं से नहीं जुड़ सकते जिन्हें मैं स्क्रीन पर निभाया है।''

इस बात को लेकर तापसी पन्नू हैं परेशान
तापसी पन्नू ने हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में कहा, ''मैं अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिठू को लेकर काफी परेशान हूं। मैं इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा तनाव में हूं, ये फिल्म मेरे लिए वैसा है, जैसे मैं पानी के बाहर वाली मछली हूं। मैंने फिल्म से पहले अपनी जिंदगी में कभी भी क्रिकेट नहीं खेला है। इसलिए मुझे डर है कि मैं इस फिल्म में सही से क्रिकेट खेलते हुए दिख भी पाऊंगी या नहीं। क्रिकेट आज हमारे देश के लिए एक धर्म है...इसलिए इस फिल्म से लोगों की भावनाएं जुड़ जाएंगी।''

फिल्म 'शाबाश मिठू' में मिताली राज का किरदार निभाएंगी तापसी पन्नू
फिल्म 'शाबाश मिठू' भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में तापसी पन्नू मिताली राज का किरदार निभाएंगी। तापसी ने मिताली के बारे में बता करते हुए कहा, '' मैं और मिताली बहुत अलग हैं। मिताली बहुत ज्यादा एक्टिव हैं। जो लोग मिताली और मुझे जानते हैं, वह जानते हैं कि हम दोनों एक-दूसरे से अलग कैसे हैं। मैं अपने मन की बात बिना किसी फिल्टर के बोल देती हूं... जबकि मिताली अच्छी तरह से बोलती हैं, वह बहुत सोच-समझकर बोलती हैं, वह क्लासिक हैं। वहीं मैं क्लासिक के अलावा कुछ भी हूं, व्यक्तित्व के रूप में हम अलग हैं। मैं इस बात से नर्वस हूं कि यह कैसा होगा।"












Click it and Unblock the Notifications