T20 World Cup: जीत के जश्न के बीच पीएम मोदी ने रोहित शर्मा को किया फोन, कही ये बात
T20 World Cup: विश्व विजेता बनने के बाद टीम इंडिया को दुनियाभर से बधाई मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टी20 विश्वकप जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने देर रात वीडियो संदेश जारी करके टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा को फोन पर इस जीत की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने रोहित शर्मा और टीम के अन्य खिलाड़ियों से फोन पर बात की और उन्हें इस शानदार जीत की बधाई दी।

रोहित शर्मा से फोन पर बात करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। साथ ही जिस तरह से उन्होंने टीम की कप्तानी की उसके लिए भी पीएम मोदी ने रोहित शर्मा को बधाई दी है। रोहित शर्मा के शानदार टी20 करियर की बधाई देते हुए उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने विराट कोहली की फाइनल मुकाबले में पारी की तारीफ करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को सराहा।
गौर करने वाली बात है कि टी-20 विश्वकप जीतने के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। विश्वकप की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली ने कहा कि हम बिल्कुल यही हासिल करना चाहते थे।
एक दिन आपको लगता है कि आप रन नहीं बना पाएंगे और फिर यह होता है। ईश्वर महान है, यह ऐसा अवसर था, जिसमे अभी नहीं तो कभी नहीं की स्थिति थी। यह भारत के लिए मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम विश्वकप उठाना चाहते थे।
वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि मेरा भी यह आखिरी टी20 मैच था। इससे अच्छा समय नहीं हो सकता है इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का। मैंने अपना करियर इस फॉर्मेट से ही शुरू किया था। मैं यही चाहता था। मैं विश्वकप जीतना चाहता था।
मैं हर हाल में यह चाहता था। इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे लिए बेहद भावुक पल था। मैं अपने जीवन में इस ट्रॉफी को हर हाल में चाहता था। खुश हूं कि हमने आखिरकार यह कर दिखाया।












Click it and Unblock the Notifications