T20 World Cup जीत के बाद देश में दिवाली सा जश्न, जम्मू से लेकर मुंबई तक सड़कों पर लोग, देखें Videos
T20 World Cup Celebration: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में दक्षिण अफ्रीका पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ पूरे देश का 17 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया। फाइनल में 7 रन से जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है।
टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। जैसे ही मैच खत्म हुआ देशभर में जश्न शुरू हो गया। राजधानी दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र से लेकर केरल तक देश के हर हिस्से में जश्न मनाया गया, जिसके तस्वीरें आपके अंदर भरी खुशी को दोगुनी कर देगी।

भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद लोग सड़कों पर आकर जश्न मना रहे हैं। कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तो कहीं पटाखे फोड़े खुशी मनाई जा रही है। खिताबी जीत पर पूरे देश झूम उठा है।
महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई सहित तमाम शहरों में भारत के दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर लोगों ने सड़कों पर आकर जश्न मनाया। राजस्थान के उदयपुर में लोगों ने आतिशबाजी की।
कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में लोगों ने सड़कों पर पटाखे फोड़े। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लोगों जश्न में डूबे नजर आए। हैदराबाद में क्रिकेट प्रेमिकों ने डांस करते हुए खुशी मनाई।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जश्न मनाया। दिल्ली के इंडिया गेट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और नाचते हुए अपनी खुशी जाहिर की।
जम्मू में भी भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने भारत की जीत का जोरदार जश्न मनाया। देश के कोने-कोन से हर नागरिक के अंदर वर्ल्ड कप जीतने का अलग ही जज्बा नजर आया, जो क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी को जाहिर करता है।
आखिरी 4 ओवरों में बदल गई कहानी
बता दें कि एक बार तो मैच हाथ से निकलता हुआ दिखाई दे रहा था। क्योंकि 16 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए थे, लेकिन आखिरी 4 ओवर में जीत के लिए 26 रन बनाने थे।
ऐसे पलटा मैच
17वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट कर दिया। इसके 19वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने केवल 4 रन दिए। जिससे मैच का रुख भारत की ओर झुक गया और भारत ने इतिहास रच दिया।












Click it and Unblock the Notifications