मुंबई से पहले दिल्ली में वर्ल्ड कप जीत का जश्न! PM मोदी से मुलाकात, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Indian Team Celebration: T-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम भारत पहुंच गई है। बारबाडोस में तूफान के बीच भारतीय टीम की वापसी में देरी हो रही थी, जिसके बाद स्पेशल फ्लाइट के लिए इंडियन टीम की घर वापसी हुई है।

जिसके बाद भारतीय खिलाड़ी सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम से मिलेंगे, जहां पीएम मोदी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। वहीं इसके बाद भारतीय टीम मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां ओपन बस में रोड शो होगा।

Indian Team

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 विश्व चैपिंयन टीम इंडिया आज सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। जहां विश्व विजेता बनकर आई भारतीय टीम को सम्मानित किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे पहले भारतीय खिलाड़ी दिल्ली में भी रोड शो कर सकते हैं।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में शनिवार (29 जून) को साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर ट्रॉफी उठाई। जिसके बाद भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया।

भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

जानिए मुंबई का पूरा शेड्यूल?

मुंबई में होने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की विजय यात्रा पर मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन 1 प्रवीण मुंडे ने कहा, "टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई पहुंच रही है। नरीमन पॉइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर शाम 5 से 7 बजे तक एक खुली बस में विजय जुलूस निकाला जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा कि, "अगर आप जुलूस में शामिल होना चाहते हैं, तो कृपया शाम 4:30 बजे से पहले पहुंचें और सड़क पर नहीं, बल्कि सैरगाह की तरफ इकट्ठा हों। शाम 7 बजे वानखेड़े स्टेडियम में विजय यात्रा निकाली जा रही है। अगर आप उसमें शामिल होना चाहते हैं, तो कृपया सुनिश्चित करें कि आप शाम 6 बजे से पहले स्टेडियम में पहुंच जाएं और अपनी सीट पर बैठ जाएं। कृपया ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का प्रयास करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+