क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

टी-20 वर्ल्ड कपः सुपर-12 मुक़ाबले शुरू, जानिए कैसे मिलेंगे अंक और कब-कब भिडे़गा भारत

संयुक्त अरब अमीरात में चल रहा टी-20 क्रिकेट विश्व कप अपने रोमांचक दौर में पहुँच गया है. जानिए सुपर-12 के नियम और अंक मिलने का तरीक़ा.

By BBC News हिन्दी
Google Oneindia News

आईसीसी 20-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप का सुपर 12 चरण 23 अक्टूबर यानी आज से शुरू हो गया है.

क्वॉलिफायर मुक़ाबले में ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा श्रीलंका ग्रुप एक में रहेगा.

इसके अलावा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका, वेस्ट इंडीज़ और ग्रुप बी का क्वॉलिफ़ायर बांग्लादेश इस ग्रुप में होगा.

T20 World Cup 2021: Super-12 matches begin know details

वहीं ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, अफ़ग़ानिस्तान और ग्रुब बी का क्वॉलिफ़ायर स्कॉटलैंड होगा. इसके अलावा नामीबिया ने भी ग्रुप 2 में जगह बनाई है.

अब टी-20 वर्ल्ड कप में शीर्ष टीमों के मुक़ाबले शुरू होंगे और हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें ही सेमीफ़ाइनल में जगह बना सकेंगी.

शारजहां में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका के बीच मुक़ाबले के साथ ही ये सुपर 12 शुरू हो रहा है.

कौन-कौन है ग्रुप में

ग्रुप-1

इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ़्रीका, वेस्ट इंडीज़, श्रीलंका, बांग्लादेश

ग्रुप-2

भारत, पाकिस्तान, न्यू ज़ीलैंड, अफ़ग़ानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड

सबसे अहम मुक़ाबलों के दिन

23 अक्टूबर

23 अक्तूबर को ग्रुप-1 के दो अहम मुक़ाबले होंगे. सुबह अबु धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका भिड़ेंगे. शाम को दुबई में इंग्लैंड के सामने वेस्ट इंडीज़ होगी.

24 अक्टूबर

ग्रुप 2 के मुक़ाबले रविवार को शुरू हो रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुक़ाबला दुबई के स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे से हो रहा है.

अफ़गानिस्तान 25 अक्टूबर को शारजाह में स्कॉटलैंड के सामने होगा.

वहीं पाकिस्तान 26 अक्टूबर को शारजाह में न्यूज़ीलैंड से भिड़ेगा.

ग्रुप 1 के मुक़ाबले 6 नवंबर को समाप्त हो जाएंगे. इस दिन अबु धाबी में ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ का मुक़ाबला होगा जबकि शारजाह में इंग्लैंड और दक्षिण अफ़्रीका भिड़ेंगे.

ग्रुप-2 के मुक़ाबले 8 नवंबर को समाप्त हो जाएंगे. इस दिन भारत का मुक़ाबला नामीबिया से होगा.

10-11 नवंबर को सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले होंगे.

पहला सेमीफ़ाइनल अबु धाबी में 10 नवंबर को शाम 6 बजे खेला जाएगा. दूसरा सेमीफ़ाइनल 11 नवंबर को दुबई में होगा.

दोनों ही सेमीफ़ाइनल के लिए एक अतिरिक्त दिन भी आरक्षित किया गया है.

फ़ाइनल मुक़ाबला

टी-20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल मुक़ाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 14 नवंबर को खेला जाएगा.

कैसे गिने जाएंगे अंक?

पहले राउंड की तरह ही सुपर-12 चरण के अंक गिने जाएंगे. जीतने पर टीम को दो अंक मिलेंगे.

टाई होने पर, मैच रद्द होने पर या कोई नतीजा ना निकलने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. हारने पर या मुक़ाबला छोड़ने पर कोई अंक नहीं मिलेगा.

टीमें और उनके मुक़ाबले

ग्रुप-1

इंग्लैंड

23 अक्टूबर- बनाम वेस्टइंडीज़

27 अक्टूबर- बनाम बांग्लादेश

30 अक्टूबर- बनाम ऑस्ट्रेलिया

01 अक्टूबर- बनाम श्रीलंका

6 नवंबर- बनाम दक्षिण अफ़्रीका

ऑस्ट्रेलिया

23 अक्टूबर- बनाम दक्षिण अफ़्रीका

28 अक्टूबर- बनाम श्रीलंका

30 अक्टूबर- बनाम इंग्लैंड

4 नवंबर- बनाम बांग्लादेश

6 नवंबर- बनाम वेस्टइंडीज़

दक्षिण अफ़्रीका

23 अक्टूबर- बनाम ऑस्ट्रेलिया

26 अक्टूबर- बनाम वेस्टइंडीजड

30 अक्टूबर- बनाम श्रीलंका

02 नवंबर- बनाम बांग्लादेश

06 नवंबर- बनाम इंग्लैंड

वेस्टइंडीज़

23 अक्टूबर- बनाम इंग्लैंड

26 अक्टूबर- बनाम दक्षिण अफ़्रीका

29 अक्टूबर- बनाम बांग्लादेश

04 नवंबर- बनाम श्रीलंका

06 नवंबर- बनाम ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका

24 अक्टूबर- बनाम बांग्लादेश

28 अक्टूबर- बनाम ऑस्ट्रेलिया

30 अक्टूबर- बनाम दक्षिण अफ़्रीका

01 नवंबर- बनाम इंग्लैंड

04 नवंबर- बनाम वेस्टइंडीज़

बांग्लादेश

24 अक्टूबर- बनाम श्रीलंका

27 अक्टूबर इंग्लैंड

29 अक्टूबर- वेस्टइंडीज़

02 नवंबर- दक्षिण अफ़्रीका

04 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया

ग्रुप-2

भारत

24 अक्टूबर- बनाम पाकिस्तान

31 अक्टूबर- बनाम न्यूज़ीलैंड

3 नवंबर- बनाम अफ़ग़ानिस्तान

5 नवंबर- बनाम स्कॉटलैंड

8 नवंबर- बनाम नामीबिया

पाकिस्तान

24 अक्टूबर- बनाम भारत

26 अक्टूबर बनाम न्यूज़ीलैंड

29 अक्टूबर- बनाम अफ़ग़ानिस्तान

02 नवंबर- बनाम नामीबिया

7 नवंबर- बनाम स्कॉटलैंड

न्यूज़ीलैंड

26 अक्टूबर- बनाम पाकिस्तान

31 अक्टूबर- बनाम भारत

03 नवंबर- बनाम स्कॉटलैंड

05 नवंबर- बनाम नामीबिया

07 नवंबर- बनाम अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान

25 अक्टूबर- बनाम स्कॉटलैंड

29 अक्टूबर- बनाम पाकिस्तान

31 अक्टूबर- बनाम नामीबिया

03 नवंबर- बनाम भारत

07 नवंबर- बनाम स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड

26 अक्टूबर- बनाम अफ़ग़ानिस्तान

28 अक्टूबर- बनाम नामीबिया

3 नवंबर- बनाम न्यूज़ीलैंड

5 नवंबर- बनाम भारत

8 नवंबर- बनाम पाकिस्तान

नामीबिया

28 अक्टूबर- बनाम स्कॉटलैंड

30 अक्टूबर- बनाम अफ़ग़ानिस्तान

02 नवंबर- बनाम पाकिस्तान

05 नवंबर- बनाम न्यूज़ीलैंड

08 नवंबर- बनाम भारत

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

BBC Hindi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
English summary
T20 World Cup 2021: Super-12 matches begin know details
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X