Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 WC 2021: भारत-पाक मैच से पहले 'मौका-मौका' की वापसी, एड में जमकर उड़ा PAK के जीरो रिकार्ड का मजाक

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। आज शाम दुबई में इंडिया-पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में आमने-सामने होंगी। क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए तो शायद ये केवल एक मैच है लेकिन क्रिकेट के मैदान के बाहर इंडो-पाक मुकाबला लोगों के लिए आन-बान और शान का सबब बन जाता है। इसलिए दोनों देशों के लोग इस मैच को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित है तो वहीं सोशल मीडिया पर इस मैच को लेकर बहुत ज्यादा मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। तो इसी बीच मौका-मौका एड की वापसी भी हो गई है, जो कि शायद पाकिस्तानी फैंस को अच्छा ना लगे।

'जीरो का इनवेंट पाकिस्तान ने किया'

'जीरो का इनवेंट पाकिस्तान ने किया'

दरअसल स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एड का एक नया वीडियो रिलीज किया है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि 'जीरो का इनवेंट पाकिस्तान ने किया'। दरअसल ये एड एक तरह से पाकिस्तानी टीम पर तंज है क्योंकि किसी भी विश्‍व कप मुकाबले में आज तक पाकिस्‍तान की टीम भारत को नहीं हरा सकी है। इसलिए इस एड में पाकिस्तानी टीम के जीरो रिकार्ड का मजाक उड़ाया गया है।

 'पापा,आपने जीरो को इनवेंट किया?

'पापा,आपने जीरो को इनवेंट किया?

इस नए एड में दो बच्चों को दिखाया गया है, जो कि क्लास में जीरो के महत्व के बारे में पढ़ रहे होते हैं। ऐसे में लड़की अपने पास बैठे लड़के से कहती है कि इसका 'क्रेडिट तुम्हारे पापा को जाता है, जिन्होंने जीरो को इनवेंट किया है'। ये सुनकर लड़का बहुत खुश हो जाता है और अपने आप को गौरवान्वित महसूस करने लगता है। जब वो अपने पापा से मिलता है तो कहता है कि 'पापा,आपने जीरो को इनवेंट किया, इस पर उसका पापा हैरान रह जाता है, वो पूछता है कि ये तुम्हें किसने बोला? इस पर वो लड़की की तरफ इशारा करता है।

अंकल, इतनी बार जीरो लेकर आओगे तो.

अंकल, इतनी बार जीरो लेकर आओगे तो.

जिस पर वो लड़की कहती है कि 'अंकल, इतनी बार जीरो लेकर आओगे तो...'बस इसके बाद स्क्रीन पर टी20 वर्ल्ड कप का लोगो आ जाता है औऱ बैकग्राउंड से आवाज आती है, कौन मारेगा मौके पर छक्का? देखिए इस साल का सबसे बड़ा मुकाबला, इंडिया vs पाकिस्तान, शाम 7 बजे स्टार स्पोर्टस पर( म्यूजिक बजती है मौका-मौका)। ये एड इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कौन मारेगा मौके पर छक्का?

आपको बता दें कि रिकार्ड के मामले में भारतीय टीम पूरी तरह से पाक टीम पर भारी है लेकिन पाकिस्तानी टीम उलट-फेर करने में माहिर है इसलिए खेलप्रेमियों को पूरी उम्मीद है की आज रात एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।

ये है टीम

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हैरिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+