जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने पर फारूख अब्दुल्ला पर भड़का हुर्रियत
जम्मू-कश्मीर। नेशनल कांफ्रेंस के चीफ और जम्मू-कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके फारूख अब्दुल्ला पर अलगाववादी नेता ने हमला बोला है। फारूख अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और घाटी के जो लोग आजादी की बात कर रहे हैं वो गलत है। फारूख अब्दुल्ला के इस बयान पर अलगाववादी नेता सईद अली गिलानी ने कश्मीर मुद्दे पर बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि सत्ता के भूखे राजनेताओं ने कश्मीर के लोगों के साथ हमेशा अन्याय ही किया है।

गिलानी ने कहा कि राजनेताओं ने मिलकर जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक अस्थिरता और अराजकता फैलाने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने पर भड़के गिलानी ने अब्दुल्ला को राज्य का इतिहास फिर से पढ़ने की नसीहत तक दे डाली। उन्होंने कहा कि अब्दुल्ला पहले कश्मीर का इतिहास पढ़ें, उसके बाद लोगों की इच्छा और महत्वकांक्षाओं के खिलाफ बोले।
श्रीनगर में गिलानी ने अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए कहा, 'इस प्रकार के सत्ता के भूखे राजनेताओं ने मिलकर कश्मीरी लोगों के साथ धोखा किया है। इस प्रकार के गैरजिम्मेदार और अल्पदृष्टि के लोग हमेशा खुद के फायदे के लिए काम करते हैं।' गिलानी ने फारूख अब्दुल्ला के लिए निर्लज्ज शब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को अपने बेतूके बयान पर शर्म भी नहीं आती।
श्रीनगर के सांसद फारूख अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में सरकार के प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात करने के बाद कहा था कि POK पाकिस्तान का हिस्सा है और यह हिस्सा भारत का है, जिसे कोई नहीं बदल सकता। अब्दुल्ला ने प्रेस कांफ्रेंस में हुर्रियत नेताओं पर बयान देने से इनकार किया था।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications