UN में डोजियर पर सैयद अकबरुद्दीन ने पाक का उड़ाया मजाक, कहा- क्राइंग वुल्फ इज बैक

नई दिल्ली। कभी संयुक्त राष्ट्र में भारत का चेहरा रहे और पाकिस्तान की बोलती बंद कर देने वाले सैयद अकबरुद्दीन भले ही रिटायर हो गए हों लेकिन आज भी वह पाकिस्तान की खिंचाई करते रहते हैं। पाकिस्तान के संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ कथित डोजियर देने के एक दिन बाद अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया है। अकबरुद्दीन ने पाकिस्तान की तुलना ऐसे भेड़िए से की है जो अनायास ही रोता रहता है। सैयद अकबरुद्दीन ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसका कैप्शन दिया है क्राइंग वुल्फ इज बैक... यानि कि रोने वाला भेड़िया वापस आ गया।

पाकिस्तान ने सौंपा था UN महासचिव को डोजियर

पाकिस्तान ने सौंपा था UN महासचिव को डोजियर

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने मंगलवार को भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गेटेरेस को एक डोजियर सौंपा है। पाकिस्तान को डोजियर भारत को बदनाम करने की उसी मुहिम का हिस्सा है जिसके तहत कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत पर पाकिस्तान में आतंकवादियों को समर्थन करने का आरोप लगाया था। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ डोजियर भी देने की बात कही थी। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को डोजियर ऐसे समय आया जब एक दिन पहले ही भारत ने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के सबूत संयुक्त राष्ट्र को सौंपे हैं।

वीडियो शेयर कर अकबरुद्दीन ने उड़ाया मजाक

वीडियो शेयर कर अकबरुद्दीन ने उड़ाया मजाक

पाकिस्तान के इस डोजियर पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दो भेड़िए रो रहे हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान द्वारा संयुक्त राष्ट्र में डोजियर दिए जाने की कई वर्षों की तस्वीर है।

पहली तस्वीर मंगलवार को दिए गए डोजियर की है जो पाकिस्तान के यूएन में राजदूत मुनीर अकरम ने दिया है। दूसरी तस्वीर 7 जनवरी 2017 की है जब उस समय यूएन में पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी ने एक डोजियर गुटेरेस को सौंपा था। इसके बाद तीसरी तस्वीर 2 अक्टूबर 2015 की है जब पाकिस्तान की तरफ से मलीहा लोधी ने ऐसा ही एक और डोजियर पाकिस्तान को सौंपा था। इसके बाद जारी है.. लिखकर ये वीडियो खत्म होता है।

पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने कहा झूठ का डोजियर

पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने कहा झूठ का डोजियर

बता दें कि मंगलवार को पाकिस्तान के यूएन में दूत मुनीर अकरम ने डोजियर सौंपकर भारत पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों, यूएन चार्टर और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही भारत पर पाकिस्तान में हिंसा भड़काने और आतंकी गुटों के समर्थन का आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत पर नियंत्रण करने की मांग की थी।

पाकिस्तान के आरोपों का संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने करारा जवाब दिया था। तिरुमूर्ति ने इसे झूठ का डोजियर बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान छत पर खड़े होकर जोर-जोर से चिल्ला ले लेकिन इससे ये सच्चाई नहीं बदल सकती कि पाकिस्तान आतंकवाद का केंद्र है। उनका झूठ कोई नहीं सुनने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+