जो जोखिम नहीं उठा सकता वो व्यापारी नहीं बन सकता: नरेन्द्र मोदी

अब छोटे शहरों के लोग भी ब्रांड वाले सामान खोजते हैं। उनकी जरूरत पूरा करने के लिए प्रोद्योगिकी अपनाएं। यदि जरूरत हो तो सीखने के लिए कार्यशालाओं में हिस्सा लें, लेकिन भागें नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान व्यापारियों की पार्टी के रूप में है। उन्होंने कहा कि हम उनके (व्यापारियों के) सुझावों से अपनी घोषणापत्र का निर्माण करेंगे।
Did You Know: आरएसएस से जुड़ने के बाद मोदी ने नमक और तेल खाना बंद कर दिया था
उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जोखिम नहीं उठा सकता है, वह व्यापारी नहीं बन सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्ता नियंत्रण बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का विकास होना चाहिए ताकि आम आदमी की खरीदने की क्षमता बढ़े। उन्होंने देश की विदेश व्यापार नीति की निंदा करते हुए कहा, "हमारा विदेश मंत्रालय पुराने युग की तरह से काम कर रहा है। जिस प्रकार से दिल्ली से शासन किया जा रहा है, उसे रुकना चाहिए।"
मोदी ने कहा कि हर राज्य की ताकत को मान्यता दिया जाना जरूरी है। सरकार और आम आदमी के बीच विश्वास बहाली के बारे में उन्होंने कहा आम तौर पर सरकार और आयकर अधिकारी व्यापारियों को चोर समझते हैं, लेकिन व्यापारियों के साथ इस तरह का बर्ताव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को एक दूसरे पर भरोसा करना चाहिए और इसी आधार पर काम होना चाहिए। यदि कोई कमी रहती है, तो उसके लिए कानून है।"
Did You Know: आरएसएस से जुड़ने के बाद मोदी ने नमक और तेल खाना बंद कर दिया था। इससे उनकी मां हीराबेन और भाई प्रह्लाद डर गए थे कि कहीं नरेंद्र साधु बनने तो नहीं जा रहे।












Click it and Unblock the Notifications