शुरूआती रुझानों के बाद ममता के घर बंटने लगी मिठाईयां
नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान में तृणमूल कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। एग्जिट पोल के नतीजे और शुरूआती रुझानों को देखें तो लगता है कि ममता बनर्जी एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की सत्ता संभालेंगी।

मतगणना के रिजल्ट आने से पहले ही पश्चिम बंगाल में टीएमसी की लहर दौड़ पड़ी है। सीएम ममता बनर्जी के घर पर मिठाईयां बंटने लगी है। पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के साथ ही ममता बनर्जी के घर पर मिठाइयां बंटनी शुरू हो गई हैं। टीएमसी कार्यकर्ता, पार्टी के चुनाव निशान वाली इन मिठाइयों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं डेरेक ओ ब्रायन ममता बनर्जी से मिलने के लिए उनके घर पहुंचें हैं।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बस अब कुछ घंटों का इंतजार है। खबर लिखे जाने तक पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 69 सीटों के नतीजे आ गए थे, जिसमें टीएमसी को 50 सीटें हासिल हुई है, जबकि लेफ्ट को 18 और बाजपा को 3 सीटें मिली है।












Click it and Unblock the Notifications