राजस्थान: गहलोत कैबिनेट का विस्तार आज, ये 23 विधायक बनेंगे मंत्री

जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को जयपुर स्थित राजभवन में होगा। राजस्थान सरकार के पहले मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 22 विधायकों और राष्ट्रीय लोकदल के एक विधायक को शामिल किया गया है। सोमवार को 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर सूची को अंतिम रूप दिया।

swearing in ceremony of 13 cabinet ministers and 10 state ministers of Rajasthan government

नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। सभी विधायकों को सोमवार को शपथ ग्रहण के लिये सूचित कर दिया है। सोमवार को ये विधायक कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इनमें बीडी कल्ला, रघु शर्मा, शांति धारीवाल, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादीलाल मीणा, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, मास्टर भंवरलाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद। शामिल हैं।

वहीं मंत्रिमंडल में ये सभी विधायक राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इसमें ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामनिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई,अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग का नाम शामिल हैं।

गत 17 दिसम्बर को जयपुर के अल्बर्ट हॉल में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। राजस्‍थान के हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जबरदस्‍त सफलता मिली। पार्टी को 99 सीटें मिली हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+