25 दिसंबर को कमलनाथ कैबिनेट का शपथ ग्रहण, राजभवन में समारोह
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत के बाद कमलनाथ ने सीएम पद की शपथ ली और इसी के साथ नई सरकार ने कमान संभाल ली है। अब सभी को इंतजार नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण का है। जानकारी के मुताबिक 25 दिसंबर कमलनाथ मंत्रीमंडल का शपथ समारोह होगा। भोपाल राजभवन में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा, बताया जा रहा कि शपथ समारोह दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। फिलहाल चर्चा इस बात की हो रही कि आखिर नए मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलती है। माना जा रहा है कि मंत्रियों के नाम की लिस्ट फाइनल हो चुकी है।

मध्य प्रदेश में नई कैबिनेट का शपथ समारोह 25 दिसंबर को भोपाल राजभवन में आयोजित होगा। इस बीच खबर ये भी है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैबिनेट की लिस्ट फाइनल करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे और पार्टी आलाकमान से इस मुद्दे पर चर्चा की। बताया जा रहा कि कमलनाथ दिल्ली पहुंचे और यहां कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की।
मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 114 सीटें आई हैं। साथ ही सपा और बसपा ने पार्टी को समर्थन दिया है, साथ ही कुछ निर्दलीय विधायकों ने भी अपना सपोर्ट दिया है। ऐसे में माना जा रहा कि नई कैबिनेट में सभी समीकरण साधने की कोशिश की जाएगी। माना जा रहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी में संतुलन साधने की कोशिश की जाएगी। माना मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सदस्यों को शामिल करने के साथ चार निर्दलियों में से दो को मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने पर भी चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications