उन्नाव रेप पीड़िता के दिल्ली में रहने का बंदोबस्त करेगी DCW

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को कहा कि उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार के रहने के इंतजाम का बंदोबस्त करने के लिए एक टीम का गठन करेंगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देश पर हमने एक टीम के गठन के फैसला लिया है जोकि उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार के रहने का इंतजाम करे। बता दें कि कोर्ट ने दिल्ली महिला आयोग को निर्देश दिया था कि महिला आयोग दिल्ली में रेप पीड़िता और उसके परिवार के रहने का बंदोबस्त करे।

swati maliwal

हम पूरी मदद करेंगे

मालीवाल ने कहा कि हम कोर्ट के शुक्रगुजार हैं जो उसने हमे रेप पीड़िता के रहने और उसके पुरनर्वसन की जिम्मेदारी दी है, हम इसके लिए एक टीम का गठन करेंगे जोकि उन्नाव रेप पीड़िता और उसके परिवार के रहने का इंतजाम करेगी। यही नहीं आयोग पीड़िता की इच्छा के अनुसार उसे फिर से एक नई जिंदगी जीने के लिए पूरी मदद करेगी। वह एक बहादुर महिला है और आयोग उसकी हर संभव श्रेष्ठ मदद करने की कोशिश करेगा।

सीआरपीएफ की सुरक्षा में पीड़िता

गौरतलब है कि कोर्ट ने डीसीजब्ल्यू से कहा है कि दो काउंसलर को नियुक्त करने को कहा है जोकि पीड़िता और उसके परिवार को दिल्ली में रहने के लिए जगह और अन्य जरूरतों को पूरा करें, उन्हें उचित दाम पर यह मुहैया कराने के लिए कहा गया है। उन्हें यह सुविधा 11 महीने तक देने के लिए कहा गया है। बता दें कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद पीड़िता को 28 जुलाई को दिल्ली के एम्स लाया गया था, पीड़िता का परिवार सीआरपीएफ की सुरक्षा में है।

कोर्ट ने मांगी जानकारी

बता दें कोर्ट ने इस मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर की एप्पल से उनकी लोकेशन की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने कहा है कि जिस दिन पीड़िता के साथ रेप हुआ उस दिन आरोपी की लोकेशन क्या है। कोर्ट ने 9 अक्टूबर तक इस जानकारी को उपलब्ध कराने को कहा है। कोर्ट मे एप्पल की ओर से कहा गया है कि हम इस बात की जानकारी हासिल कर रहे हैं कि क्या यह डेटा मौजूद है और अगर मौजूद है तो यह किस फॉर्मेट में है, हम इसकी जानकारी मिलने के बाद इसे कोर्ट में पेश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+