'प्यार से मांगते तो जान दे देती', क्या इस वजह से स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट? अब खुद बताया बड़ा सच

Swati Maliwal-Arvind Kejriwal Row: आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में मारपीट और बदसलूकी क्यों की गई? ये सवाल अभी भी बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग अभी ये जानना चाहते हैं कि आखिर ये क्यों हुआ?

खैर, अब खुद स्वाति मालीवाल ने इसको लेकर बड़ा हिंट है। स्वाति मालीवाल ने दिए अपने इंटरव्यू में राज्यसभा सांसद की सीट को लेकर बयान दिया है। स्वाति मालीवाल ने कहा है कि, अगर AAP पार्टी को राज्यसभा की सीट चाहिए थी तो उन्हें प्यार से बोलना चाहिए था।

Swati Maliwal assault row

स्वाति मालीवाल मारपीट केस: क्या राज्यसभा सीट को लेकर हुआ पूरा विवाद

असल में राजनीतिक सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि स्वाति मालीवाल से पार्टी ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा देने को कहा था। जिसको लेकर ही स्वाति मालीवाल और अरविंद केजरीवाल के पूर्व पीएस बिभव कुमार में विवाद हुआ था। न्यूज ANI की पत्रकार स्मिता प्रकाश ने इंटरव्यू में भी कहा है कि शायद आप पार्टी को किसी 'खास वकील' के लिए वो सीट चाहिए थी?

स्वाति मालीवाल ने कहा- 'वो प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती'

न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में स्वाति मालीवाल ने कहा,

''अगर मेरी राज्यसभा की सीट उन्हें चाहिए थी, तो वो प्यार से मांगते तो मैं जान दे देती। एमपी तो बहुत छोटी चीज है। अगर आप मेरा पूरा करियर देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मैंने कभी भी कोई भी पद की लालसा नहीं रखी है अपनी जिंदगी में। 2006 में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर मैं इस पार्टी के साथ जुड़ी थी, जब कोई जानता नहीं था, इन लोगों को सिर्फ तीन लोग थे..., मैं उन लोगों में से एक थी। मैं तब से जमीन पर उतरकर इनके लिए काम करती आई हूं। 2006 से लेकर 2012 तक, मैंने सारे ऑपरेशन रन किए हैं, मैं इन सभी चीजों की अहम हिस्सा थी।''

स्वाति मालीवाल ने कहा- अब किसी हाल में इस्तीफा नहीं दूंगी

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा,

''मुझे एमपी पद कोई लालसा नहीं है। ये मुझे प्यार से बोलते तो मैं हर हाल में, इस्तीफा दे देती, मुझे कोई दिक्कत नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि मैं कोई पद में बंधी हूं। मुझे लगता है कि मैंने बहुत काम किया है और मैं काम बिना पद के भी कर सकती हूं। लेकिन जिस तरीके से इन्होंने मुझे मारा और पीटा है, अब चाहे, दुनिया की कोई शक्ति लग जाए मैं, किसी भी हाल में इस्तीफा नहीं दूंगी। मुझे पता चल रहा है, मुझे बताया जा रहा है कि मुझे इसी वजह से कैरेक्टर एसिनेशन किया जा रहा है, मैं बिल्कुल इस्तीफा नहीं दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी, मैं संसद में अभी सबसे युवा महिला सांसद हूं। मैं शिद्दत से काम करूंगी और एक आइडिल सांसद को कैसा होना चाहिए, ये मैं बनकर दिखाऊंगी। ''

हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि ये भाजपा की साजिश है और स्वाति मालीवाल भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। आप ने स्वाति मालीवाल के सारे दावों को खारिज किया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी बिभव कुमार की हिरासत आज (24 मई) खत्म होने वाली है। दिल्ली पुलिस उन्हें आज कोर्ट में पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+