कंगना रनौत पर जमकर बरसीं Swara Bhasker, बोलीं- जरूरी नहीं एक अच्छा एक्टर अच्छा इंसान भी हो

नई दिल्ली। Swara Bhasker on Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और कंगना रनौत अपने बयानों के चलते आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और लगभग हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अब स्वरा भास्कर ने कहा है कि एक अच्छे कलाकार को असल जीवन में भी एक अच्छा इंसान बनने की जरूरत होती है। उन्होंने ये बात ऐसे समय में कही है जब कंगना रनौत को उर्मिला मातोंडकर, जया बच्चन और दिलजीत दोसांझ के साथ शब्दों की लड़ाई सहित अन्य कई मुद्दों के चलते आलोचना झेलनी पड़ी है।

कंगना के साथ काम कर चुकी हैं स्वरा भास्कर

कंगना के साथ काम कर चुकी हैं स्वरा भास्कर

एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा भास्कर से ये पूछा गया कि क्या कंगना रनौत 'एक अच्छा कलाकार एक अच्छा इंसान भी होता है' वाक्य के विपरीत बैठती हैं। आपको बता दें स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत के साथ फिल्म 'तनु वेड्स मनू' में काम किया है। इसके साथ ही कंगना ने स्वरा भास्कर को 'बी-ग्रेड एक्ट्रेस' तक कह दिया था। कंगना को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वरा भास्कर ने कहा है, 'मुझे लगता है कि इसका कंगना से कुछ लेना देना नहीं है। हां, अतीत में हमने काफी बहस की है लेकिन ऐसा लगता है कि हमें वास्तव में उस बात पर दोबारा सोचने की जरूरत है कि किसी को अच्छा कलाकार बनने के लिए एक अच्छा इंसान बनना होगा।'

'जरूरी नहीं ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर के गुण एक्टर में भी हों'

'जरूरी नहीं ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर के गुण एक्टर में भी हों'

स्वरा भास्कर आगे कहती हैं, 'हम अक्सर ये गलती करते हैं कि अगर किसी शख्स ने स्क्रीन पर किसी कैरेक्टर की भूमिका निभाई है, जो कि चिरस्थायी और वीरता भरी है और क्योंकि वह अपनी कला में माहिर है और प्रतिभावान है, तो वो असल जीवन में भी ऐसा ही होगा। नहीं, यह जरूरी नहीं है कि वह असल जीवन में भी अच्छे इंसान हों। इसका मतलब ये नहीं है कि ऑन-स्क्रीन कैरेक्टर में दिखने वाले वीरता भरे गुण उस एक्टर में भी हों, जो उस कैरेक्टर को परफॉर्म कर रहा है।'

कंगना को कहा झूठ कहने वालीं

कंगना को कहा झूठ कहने वालीं

इससे पहले खुद पर कंगना के बयानों को लेकर स्वरा ने कहा था कि बेशक उन्हें गालियां ही क्यों ना सुननी पड़ें लेकिन वह लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का समर्थन करती हैं। उन्होंने इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा था कि अगर कंगना उनके लिए कुछ कहना चाहती हैं तो फोन भी कर सकती हैं लेकिन उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। स्वरा ने इतना तक कहा कि कंगना कह रही हैं कि वह (स्वरा) नेपोटिजम का समर्थन करती हैं, जो कि पूरी तरह झूठ है।

कंगना ने कहा था बी-ग्रेड एक्ट्रेस

कंगना ने कहा था बी-ग्रेड एक्ट्रेस

स्वरा ने ये भी कहा कि कंगना रनौत ने उन्हें बी-ग्रेड एक्ट्रेस और करण जौहर की चापलूस कहा था, इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। स्वरा ने कहा, 'मेरे दिमाग में बी का मतलब बेस्ट है। तो जो भी आप मुझे कहें मैं उसे पसंद करती हूं। कई बार जो बातें लोग कहते हैं, उनसे उनकी मानसिकता का पता चलता है, बजाय उनकी जिनके बारे में वह ऐसी बातें बोल रहे होते हैं। और मुझे लगता है कि एक आउटसाइडर के साथ क्या होता है और बी ग्रेड एक्टर पर बहस को लेकर भी, यह सचमुच काफी बुरा है। मुझे लगता है कि लोग मेरे बारे में, तापसी या फिर किसी और के बारे में कुछ भी कहने के बजाय अपनी खुद की मानसिकता के बारे में बताते हैं।'

अपने इंटरव्यू में क्या बोली थीं कंगना रनौत?

अपने इंटरव्यू में क्या बोली थीं कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं इस इंटरव्यू के जरिए ये कहना चाहती हूं कि... मेरे लिए, मुझे यहां केवल हारना ही है... क्योंकि मुझे पता है कि उन्हें कल को 20 जरूरतमंद आउटसाइडर्स मिल जाएंगे, जैसे तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर जो खड़े होंगे और बोलेंगे, 'ओह! केवल कंगना को नेपोटिजम से परेशानी है। हम करण जौहर को प्यार करते हैं।' अगर आप करण जौहर को प्यार करते हैं, तो क्यों आप दोनों बी-ग्रेड अभिनेत्रियां हैं? आप दोनों ही आलिया भट्ट और अनन्या (पांडे) से अधिक बेहतर दिखती हैं। आप दोनों ही अच्छी अभिनेत्रियां हैं। तो फिर क्यों आपको काम नहीं मिलता है? आपका पूरा अस्तित्व नेपोटिजम का प्रमाण है। आप मुझे क्यों बता रही हैं कि आप इंडस्ट्री से कितनी खुश हैं?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+