सुषमा स्वराज के निधन पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार की रात आकस्मिक निधन के बाद पूरे देश में शोक का माहौल है। देश दुनिया से कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। बुधवार सुबह दिल्ली स्थित उनके आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां पहुंचकर कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जबकि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए भी शोक जताया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट कर शोक जताया है।

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर कहा है कि सुषमा जी की आत्मा को शांति। उन्होंने गरिमा को प्रतिष्ठित किया, लोकतांत्रिक मानदंडों के प्रति प्रतिबद्धता, राजनीति में अनुग्रह। एक शानदार सांसद, एक अच्छा द्विभाषी संचालक, एक मानवीय विदेश मंत्री, वह प्रेरणादायक थीं। मेरा उनकी विचारधारा के साथ मतभेद था लेकिन उनके संकल्प और कार्य नीति की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।
बात दें कि सुषमा स्वराज को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही देर बार उनका निधन हो गया। डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। सुषमा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके कारण ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 लड़ने से मना कर दिया था। सुषमा स्वराज की निधन की खबर मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। रात में दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया।
आज सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पहुंचे हुए थे। जहां पीएम मोदी भावुक नजर आए। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर मिलने के बादद पीएम मोदी ने रात में कई ट्वीट किए। पीएम ने कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं।
यह भी पढ़ें- पत्र लिखकर RSS ने दी सुषमा स्वराज को अंतिम विदाई, लिखा- उनका जाना अकल्पनीय, अविश्वसनीय व दुखद












Click it and Unblock the Notifications